सर्बियाई मॉडल नतालिया स्केकिच ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि उन्हें दुनियां के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को फंसाने और फिल्म बनाने के लिए लाखों रुपयों ऑफर का ऑफर दिया गया था। नतालिया के मुताबिक, मुझे एक एक व्यक्ति ने इसके बदले 60,000 यूरो (51 लाख रुपये) के अलावा मनपंसद जगह पर छुट्टियां बिताने का ऑफर दिया था।
2 of 8
नतालिया स्केकिच
- फोटो : instagram@natalijaa55
स्वैट एंड स्कैंडल मैगजीन से बात करते हुए नतालिया स्केकिच ने कहा, वह एक व्यक्ति के संपर्क में थी जिसे वह अच्छे तरह से जानती हैं उस व्यक्ति ने मुझसे डेट पर चलने को कहा। उन्होंने आगे कहा ये सही कि एक व्यक्ति ने मुझसे संपर्क किया मैं उसे लंदन से जानती हूं उन्होंने कहा कि मैं उसे गंभीर लड़का मानती थी।
3 of 8
नतालिया स्केकिच
- फोटो : instagram@natalijaa55
सर्बिया की मॉडल नतालिया स्केकिच ने आगे कहा, मैं उन लोगों के काम से परिचित थी और वे अच्छे लोग थे। जब उसने मुझसे डेट पर चलने के लिया तो मैंने सोचा ये बिजनेस से सम्बंधित काम है। जैसे बातचीत आगे बढ़ी तो मुझे लगा उसका मेरे जीवन से कुछ लेना देना नहीं है। मॉडल ने कहा, वह उस समय सन्न रह गई जब उस व्यक्ति ने मुझसे नोवाक जोकोविच को फंसाने और फिल्म बनाने के लिए 60,000 यूरो देने का ऑफर दिया जिसे वह रिकॉर्ड करना चाहता है। इस काम के बदले उस व्यक्ति ने मुझे मनपसंद जगह पर छुट्टियां बिताने का ऑफर दिया।
4 of 8
नतालिया स्केकिच
- फोटो : instagram@natalijaa55
मैंने सोचा कि ये हिडन कैमरा होगा। जब उस व्यक्ति ने मुझसे कहा कि मुझे नोवाक जोकोविच को सिड्यूस और रिकॉर्ड करना होगा। उस व्यक्ति ने मुझसे कहा कि इस काम के लिए मुझे 60,000 यूरो मिल सकते हैं और अपनी पसंद की जगह छुट्टियां बिताने जा सकती हूं।
5 of 8
नतालिया स्केकिच
- फोटो : instagram@natalijaa55
नतालिया स्केकिच के मुताबिक, मैं उसकी बातों पर हंस दी, ये उम्मीद करते हुए कि वह मुझसे मजाक कर रहा है। लेकिन वह व्यक्ति इस काम को लेकर काफी गंभीर था, लेकिन मुझे बुरा लगा और अपने आपको अपमानित महसूस किया।