फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   SBI employee Corona positive inside NIS Patiala but camp will continue

एनआईएस पटियाला के अंदर एसबीआई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, लेकिन जारी रहेगा शिविर

Mon, 17 Aug 2020 08:58 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 17 Aug 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
SBI employee Corona positive inside NIS Patiala but camp will continue
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) के अंदर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा के एक कर्मचारी को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। मगर वहां चल रहे खिलाड़ियों के ट्रेनिंग शिविर को कोई खतरा नहीं है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। साई ने कहा कि रविवार को पॉजिटिव पाया गया कर्मचारी परिसर में रह रहे खिलाड़ियों और कोचों के संपर्क में नहीं आया था। महामारी के कारण परिसर को रेड, आरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है।

विज्ञापन


साई के एक अधिकारी ने बताया, ‘नेताजी सुभाष एनआईएस पटियाला के अंदर स्थित एसबीआई का एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन पूरे परिसर को जोन में बांटा गया है और बैंक रेड जोन में है जबकि खिलाड़ी ग्रीन जोन में रहते और ट्रेनिंग करते हैं।’ उन्होंने कहा कि रेड जोन का कोई व्यक्ति ग्रीन जोन में नहीं जा सकता और इसलिए बैंक के कर्मचारी और खिलाड़ियों के बीच कोई संपर्क नहीं था।
विज्ञापन


नियमों के अनुसार बैंक को बंद किया गया है और इस घटना का शिविर पर असर नहीं पड़ेगा। फिलहाल एनआईएस में मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स के राष्ट्रीय शिविर चल रहे हैं। भारतीय मुक्केबाज टीम के डॉक्टर अनमोल पाटिल पिछले महीने इस घातक वायरस से संक्रमित हो गए थे, लेकिन उबरने में सफल रहे। इस महीने की शुरुआत में परिसर के मेडिकल स्टाफ के दो सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed