{"_id":"5a5780cc4f1c1b3d198b4606","slug":"sarita-devi-and-sonia-lather-enter-finals-of-national-women-s-boxing-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिता और सोनिया ने राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सरिता और सोनिया ने राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
सरिता और सोनिया
भारत के पूर्व वर्ल्ड और एशियन चैंपियन एल. सरिता देवी (60 किग्रा) और वर्ल्ड सिल्वर पदक विजेता सोनिया लाठेर (57 किग्रा) ने गुरुवार को राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
मुकाबले में सरिता ने हरियाणा के मोनिका को 5-0 से करारी मात दी, जबकि सोनिया ने ऑल इंडिया पुलिस के संध्या रानी को 5-0 से हराया। वहीं, मणिपुर की पूर्व रजत पदक विजेता सरजूबाला देवी (48किग्रा) ने आरएसपीवी के मीनाक्षी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
पढ़ेंः- मशहूर पहलवान और कांस्य पदक विजेता सुखचैन सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
इससे पहले मणिपुर की सरजूबाला और एल.सरिता देवी ने दूसरी एलीट महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में बुधवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस दौरान सरजूबाला ने फ्लाइवेट में मध्य प्रदेश की दीपा कुमारी को 5-0 से हराया था जबकि सरिता ने अरुणाचल की अकीला दीपक को पहले ही राउंड में पस्त किया।
सरिता के अलावा एशियन सिल्वर मेडल विजेता सोनिया लाठेर (57 किलो) ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। रेलवे स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड की तरफ से रिंग में उतरीं सोनिया ने उत्तराखंड की कमला बिष्ट को हराया था। पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निखत जरीन (51 किलो) ने छत्तीसगढ़ की आभा को हराकर अपना लगातार दूसरा पदक पक्का किया था। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की ही पवित्रा (60 किलो) ने मणिपुर की चाओबा देवी को करारी मात दी थी।