फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Games bronze medalist wrestler Sukhchain Singh Cheema dies in road accident

मशहूर पहलवान और कांस्य पदक विजेता सुखचैन सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत

Thu, 11 Jan 2018 08:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
Asian Games bronze medalist wrestler Sukhchain Singh Cheema dies in road accident
सुखचैन सिंह चीमा - फोटो : toi

मशहूर पहलवान और एशियाई खेलों के दो बार के कांस्य पदक विजेता सुखचैन सिंह चीमा का एक सड़क हादसे में निधन को गया है। दरअसल, हादसा पंजाब के पटियाला बाईपास के पास हुआ। गौरतलब है कि सुखचैन ने वर्ष 1974 में तेहरान में हुए एशियाई खेलों में भारत के लिए कांस्‍य पदक जीता था।

विज्ञापन


सुखचैन सिंह गिनती देश के दिग्‍गज पहलवानों में की जाती थी। उन्‍होंने कुश्‍ती में भारत को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। सुखचैन को अर्जुन अवार्ड के साथ कोचिंग के लिए सर्वोच्‍च द्रोणाचार्य अवार्ड से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- ISL: इस खिलाड़ी की हैट्रिक से केरला ब्लास्टर्स ने दिल्ली डायनामोज को 3-1 से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सुखचैन के बेटे पलविंदर ने कहा, 'पटियाला-संगरूर बाईपास पर बुधवार रात को उनके पिता की की कार दूसरी कार से टकरा गई। हादसे के बाद सुखचैन को तुरंत  नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुखचैन के निधन से कुश्ती जगत में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।'

सुखचैन ने कोच के रूप में कई पहलवानों को तैयार किया। सुखचैन पटियाला में अपना ट्रेनिंग सेंटर चलाते थे, यहां पहलवानों को ट्रेनिंग दी जाती थी। सुखचैन के बेटे पलविंदर सिंह चीमा साल 2002 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल से सम्मानित हैं। इसके साथ ही उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका हैं। साथ ही वो ओलिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं। बता दें कि सुखचैन के पिता रुस्तम-ए-हिंद केसर सिंह भी ओलंपियन रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed