फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sakshi Has A Chance To Make A Place In Indian Team For Asian Olympic Qualifier

साक्षी के पास एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका

Sat, 22 Feb 2020 02:36 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 22 Feb 2020 02:36 AM IST
सार

  • साक्षी मलिक का टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने का सपना अभी बरकरार
  • दो वर्गों में नए सिरे से ट्रायल करवाया जाएगा
  • एशियाई क्वालीफाइंग प्रतियोगिता किर्गिस्तान के बिशकेक में होगी

विज्ञापन
Sakshi Has A Chance To Make A Place In Indian Team For Asian Olympic Qualifier
साक्षी मलिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

साक्षी मलिक का टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने का सपना अभी बरकरार है, क्योंकि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने एशिया ओलंपिक क्वालीफायर के लिए महिला पहलवानों को चुनने के लिए दो वर्गों में नए सिरे ट्रायल करवाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


दो बार की कैडेट विश्व चैेपियन सोनम मलिक ने 62 किग्रा ट्रायल्स में साक्षी को हराया था, लेकिन वह एशियाई चैंपियनशिप में पदक हासिल नहीं कर सकी जिससे डब्ल्यूएफआई ने रियो ओलंपिक कांस्य पदकधारी साक्षी को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए एक और मौका दिया है।
विज्ञापन


एशियाई क्वालीफाइंग प्रतियोगिता 27 से 29 मार्च को किर्गिस्तान के बिशकेक में आयोजित की जाएगी जिसका आयोजन पहले जियान में होना था, लेकिन कोरोना वायरस के फैलने के कारण इसे चीन से हटा दिया दया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएफआई सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा कि हमने एक फैसला किया है। महिलाओं के लिए 62 किग्रा और 76 किग्रा वर्ग में ट्रायल्स 26 फरवरी को लखनऊ में ट्रायल्स कराए जाएंगे। सिर्फ यही दो वर्ग हैं जिनमें पदक नहीं आए हैं। हमने ग्रीको रोमन शैली में 60 किग्रा वर्ग में भी नए सिरे से ट्रायल्स कराने का फैसला किया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed