फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घरवालों से परेशान ऋषभ पंत ने मांगी मदद, इरफान पठान ने कहा- क्रिकेट मैदान खरीद लो

Thu, 28 Jan 2021 05:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 28 Jan 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant tweeted for help to buy new home, Irfan Pathan said - what about buying cricket ground
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @ICC

ब्रिस्बेन टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारत लौट चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले पंत के लिए अचानक से सब कुछ बदल गया है। 



ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट में मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ी है। कुछ समय पहले तक अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे पंत ने अब टेस्ट टीम में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है। उन्हें अब इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाले घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलना है। लेकिन उससे पहले वे एक बात को लेकर काफी परेशान हैं। 

Rishabh Pant tweeted for help to buy new home, Irfan Pathan said - what about buying cricket ground
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

पंत ने ट्विटर पर अपनी परेशानी बताते हुए लोगों से मदद मांगी है। उन्होंने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'जबसे ऑस्ट्रेलिया से आया हूं, घरवाले पीछे पड़े हैं कि नया घर ले लो अब। गुड़गांव सही रहेगा? और कोई ऑप्शन है तो बताओ।'

 
Rishabh Pant tweeted for help to buy new home, Irfan Pathan said - what about buying cricket ground
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

पंत के इस ट्वीट पर उनके फैंस ने भी उनकी मदद करने की कोशिश की है और उनके अलग-अलग जगहों के नाम बताए हैं। इसी में एक रिप्लाई टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का भी आया है। पठान ने मजाकिया अंदाज में पूछा, 'क्रिकेट ग्राउंड खरीदना कैसा रहेगा?'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant tweeted for help to buy new home, Irfan Pathan said - what about buying cricket ground
ऋषभ पंत और पुजारा - फोटो : twitter@ICC

बता दें कि ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत ने ऋषभ पंत की 89 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 328 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। भारतीय टीम ने पहली बार गाबा में जीत दर्ज की थी और साथ ही लगातार दूसरी बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी अपने नाम की।

ऋषभ पंत टेस्ट सीरीज में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने तीन मैचों की पांच पारियों में 68.50 की औसत से 274 रन बनाए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed