फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेक इन इंडिया को मजबूती, Honda ने पहली बार Left Hand Drive बाजारों में नई होंडा सिटी का किया निर्यात

Thu, 28 Jan 2021 01:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 28 Jan 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
make in india program honda city left hand drive honda city 5th generation honda cars india ltd latest news new honda city 2020
Export of Honda City to Left Hand Drive countries from India - फोटो : Honda Cars India
Honda Cars India Limited (होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड) (एचसीआईएल) ने एलान किया है कि वह हाल ही में लॉन्च हुई 5वीं पीढ़ी की नई Honda City (होंडा सिटी) का निर्यात left hand drive देशों को करना शुरू करेगी। यह पहली बार है जब कंपनी निर्यात के लिए भारत में left hand drive मॉडल्स का निर्माण कर रही है। कंपनी का कहना है कि इसके जरिए वह भारत सरकार के 'मेक इन इंडिया' पहल को लेकर अपनी प्रतिबद्धता और मजबूत करेगी। 
make in india program honda city left hand drive honda city 5th generation honda cars india ltd latest news new honda city 2020
Export of Honda City to Left Hand Drive countries from India - फोटो : Honda Cars India
होंडा कार्स इंडिया ने गुजरात में पीपावाव पोर्ट और चेन्नई में एन्नोर पोर्ट से मिडिल ईस्ट देशों को पहला बैच रवाना करने के साथ ही 5वीं पीढ़ी की Honda City का निर्यात शुरू कर दिया है। बता दें कि होंडा कार्स इंडिया पिछले साल अगस्त के महीने से दक्षिण अफ्रीका को नई होंडा सिटी के right hand drive मॉडल्स का निर्यात कर रही है। जबकि कंपनी ने अक्टूबर 2020 से पड़ोसी देशों नेपाल और भूटान को इसका निर्यात शुरू कर दिया था। 
make in india program honda city left hand drive honda city 5th generation honda cars india ltd latest news new honda city 2020
Honda City 2020 Launch - फोटो : Honda (For Representation Only)
इस एलान के मौके पर होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ गाकू नाकानिशी ने कहा, "होंडा सिटी भारत में सेडान सेगमेंट कारों का एक बेंचमार्क है और इसके left hand drive मॉडल को पूरी तरह से नए बाजारों में निर्यात करना हमारे लिए भारत के व्यापार को मजबूत करने के लिए एक बड़ा अवसर है। हमने टापूकड़ा में स्थित अपने प्रॉडक्शन प्लांट को विश्व-स्तरीय बनाने के लिए काफी निवेश किया हुआ है और यहां right hand और left hand, दोनों ड्राइव मॉडल्स का निर्माण किया जा सकता है।

इससे हमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। 5वीं पीढ़ी की होंडी सिटी को भारतीय बाजार में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है और हमें उम्मीद है कि हम वैश्विक ग्राहकों के बीच भी इस सफलता को दोहराने, उन्हें बेहतर गुणवत्ता और प्रदर्शन के साथ पूरी संतुष्टि प्रदान करने में जरूर सफल होंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
make in india program honda city left hand drive honda city 5th generation honda cars india ltd latest news new honda city 2020
Honda City 2020 5th Generation - फोटो : Honda
उन्होंने आगे कहा, "यह हमारी 'मेक इन इंडिया' प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसके तहत होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड अपने सभी मॉडल्स का 90 फीसदी से अधिक निर्माण स्थानीय उपकरणों से कर रही है और देश में एक मजबूत इको सिस्टम (पारिस्थितिक तंत्र) विकसित करने में अपनी भूमिका निभा रही है।" 
विज्ञापन
make in india program honda city left hand drive honda city 5th generation honda cars india ltd latest news new honda city 2020
Honda City 2020 - फोटो : Honda
एचसीआईएल नेपाल, भूटान, दक्षिण अफ्रीका और एसएडीसी देशों को Amaze, WR-V, और City सहित विभिन्न मॉडल्स का निर्यात कर रही है। 5वीं पीढ़ी की Honda City (दोनों right hand और left hand drive) का निर्यात भारत के निर्यात कारोबार के लिए एक नया अध्याय है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed