फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आया अक्षय कुमार से लड़ने वाले अंडरटेकर का वो सच, जिससे दुनिया आजतक थी अंजान

Sat, 03 Nov 2018 05:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
Real truth of The Undertaker from Akshay Kumar film Khiladiyon Ka Khiladi

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार फिटनेस आइकॉन हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी उनकी फुर्ती युवाओं को टक्कर देती है। मार्शल आर्ट एक्सपर्ट इस एक्टर का स्पोर्ट्स गहरा लगाव रहा है। 'खिलाड़ी कुमार' के नाम से मशहूर यह एक्टर अब तक 8 'खिलाड़ी' टाइटल वाली फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Real truth of The Undertaker from Akshay Kumar film Khiladiyon Ka Khiladi

ऐसी ही फिल्मों में एक थी 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी'। इस फिल्म के एक सीन में अक्षय कुमार WWE के मशहूर रेसलर 'द' अंडरटेकर के साथ फाइट करते नजर आते हैं। ऐसे में फैंस के दिमाग में एक सवाल हमेशा रहता है कि वह अंडरटेकर असली थे या नकली। चलिए आपको आज इसकी सच्चाई से वाकिफ करवाते हैं।

Real truth of The Undertaker from Akshay Kumar film Khiladiyon Ka Khiladi

दरअसल, 1996 में रिलीज हुई फिल्म इस फिल्म के उस सबसे खतरनाक सीन में अक्षय और अंडरटेकर के बीच भयंकर लड़ाई होती है। फैंस को ऐसा लगता है कि अक्षय, अंडरटेकर से भिड़ रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। फिल्म में अंडरटेकर का रोल अदा करने वाला शख्स और कोई नहीं बल्कि ब्रायन ली थे। ब्रायन ली अंडरटेकर के चचेरे भाई भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Real truth of The Undertaker from Akshay Kumar film Khiladiyon Ka Khiladi

26 नवम्बर 1966 को अमेरिका में हुआ था। ब्रायन ली एक प्रोफेशनल रेसलर हैं। इस फिल्म में एक ऐसे रेसलर की जरूरत थी, जो अच्छे रेसलिंग स्कील के साथ-साथ अंडरटेकर जैसा दिखे। ली ने इस रोल को न सिर्फ बखूबी निभाया बल्कि स्क्रीन पर पूरे अंडरटेकर ही लगे। शायद यही वजह है कि आजतक फैंस को इस सबसे खतरनाक सीन की असलियत नहीं पता चली।

विज्ञापन
Real truth of The Undertaker from Akshay Kumar film Khiladiyon Ka Khiladi
ब्रायन ली एक्सट्रीम चैम्पियनशिप रेसलिंग और फुल नॉनस्टॉप एक्शन रेसलिंग में हिस्सा ले चुके है। उनका रिंग नेम ब्रायन ली है। पूरा नाम ब्रायन ली हैरिस है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed