{"_id":"5bdc970ebdec22697879c1b2","slug":"akshdeep-and-saif-s-century-in-ranji-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: अक्षदीप-सैफ की शतकीय पारी से यूपी मजबूत, 3 विकेट पर बनाए 473 रन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
रणजी ट्रॉफी: अक्षदीप-सैफ की शतकीय पारी से यूपी मजबूत, 3 विकेट पर बनाए 473 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: अक्षदीप नाथ और मोहम्मद सैफ की शतकीय पारी की बदौलत यूपी की टीम मजबूत स्थिति पर पहुंच गई है। अक्षदीप ने कप्तानी पारी खेलते हुए 254 गेंदों पर नाबाद 155 रन बनाए, जबकि सैफ ने 205 गेंदों पर 126 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक यूपी की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 473 रन बना लिए हैं। टीम ने गोवा पर 321 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद सैफ और माधव कौशिक ने पहले दिन के 153 रनों से आगे खेलना शुरू किया। दोनों सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी 57.5 ओवर पर लक्ष्य गर्ग की बॉल पर माधव कौशिक (92) विकेट कीपर नीनन को कैच थमा बैठे। इसके बाद कप्तान अक्षदीप ने मोहम्मद सैफ के साथ मिलकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाना शुरू किया। दोनों के बीच 123 रनों की साझेदारी हुई। 96.5 ओवर में फिलिक्स की बॉल पर सैफ (126) ने भी कीनन को कैच दे बैठे। इसके बाद अक्षदीप और प्रियंक गर्ग ने मैच खत्म होने तक 181 रनों की पार्टनरशिप की और टीम का स्कोर 473 पर पहुंचा दिया। इसके पहले गोवा पहले दिन ही 152 रन पर ढेर हो गई थी। यूपी टीम ने पहले दिन ही 153 रन बना लिए थे।
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
प्लानिंग से खेला और सफलता मिली
प्रियंक गर्ग ने कहा कि प्लानिंग के साथ क्रीज पर उतरा था औैर अक्षदीप का सर्पोट मिला। इसके चलते टीम का स्कोर अच्छा हो गया। रणजी में अपनी टीम को जिताना लक्ष्य है।
पार्टनरशिप अच्छी हुई तो स्कोर अच्छा होना था
यूपी टीम के कप्तान अक्षदीप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सैफ व प्रियंक गर्ग के साथ अच्छी पार्टनरशिप हुई है। इसी कारण स्कोर भी अच्छा हो गया। जब एक पार्टनरशिप लंबी हो जाती है तो दूसरी पार्टनरशिप में थोड़ा मुश्किल होता है। धैर्य से खेला और सफलता मिली।
प्रियंक गर्ग ने कहा कि प्लानिंग के साथ क्रीज पर उतरा था औैर अक्षदीप का सर्पोट मिला। इसके चलते टीम का स्कोर अच्छा हो गया। रणजी में अपनी टीम को जिताना लक्ष्य है।
पार्टनरशिप अच्छी हुई तो स्कोर अच्छा होना था
यूपी टीम के कप्तान अक्षदीप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सैफ व प्रियंक गर्ग के साथ अच्छी पार्टनरशिप हुई है। इसी कारण स्कोर भी अच्छा हो गया। जब एक पार्टनरशिप लंबी हो जाती है तो दूसरी पार्टनरशिप में थोड़ा मुश्किल होता है। धैर्य से खेला और सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
लंबी पारी खेलने के लिए उतरे थे
बल्लेबाज मोहम्मद सैफ ने कहा कि लंबी पारी खेलने की सोचकर ही मैदान पर उतरा था। सैफ का सपना है कि वे भी विराट कोहली की तरह सफल बल्लेबाज बनें और टीम इंडिया का हिस्सा हों।
यूपी टीम
नाम रन बॉल 4 6
समर सिंह 16 27 0 0
माधव कौशिक 92 189 10 0
मोहम्मद सैफ 126 205 14 0
अक्षदीप (नाबाद) 155 254 13 1
प्रियंक (नाबाद) 82 114 9 0
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
गोवा टीम
नाम ओवर मेडन रन विकेट
कृष्णादास 25 7 60 0
लक्ष्य गर्ग 32 5 95 2
फिलेक्सी 25 2 80 1
दर्शन मिसाल 21 2 81 0
अमूल्य पांडेकर 18 1 85 0
अमित वर्मा 16 0 62 0
अमोेग देशाई 2 2 8 0
नाम ओवर मेडन रन विकेट
कृष्णादास 25 7 60 0
लक्ष्य गर्ग 32 5 95 2
फिलेक्सी 25 2 80 1
दर्शन मिसाल 21 2 81 0
अमूल्य पांडेकर 18 1 85 0
अमित वर्मा 16 0 62 0
अमोेग देशाई 2 2 8 0