{"_id":"5e32ca108ebc3e4b124189cb","slug":"ranji-trophy-sarfaraz-khan-scored-unbeaten-527-runs-in-just-two-matches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरफराज ने मचाया कोहराम, दो मैच में नाबाद रहते हुए बनाए 527 रन, जड़े 62 चौके और 12 छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सरफराज ने मचाया कोहराम, दो मैच में नाबाद रहते हुए बनाए 527 रन, जड़े 62 चौके और 12 छक्के
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सरफराज खान
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेल रहे युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने पिछले दो मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। 22 वर्षीय खिलाड़ी ने दो हफ्ते के अंदर एक तिहरा और एक दोहरा शतक ठोका और दोनों पारियों में नाबाद रहे।
2 of 4
सरफराज खान
- फोटो : ट्विटर
सरफराज ने सबसे पहले 19-22 जनवरी तक चले एलीट ग्रुप-बी के उत्तरप्रदेश और मुंबई के मैच में तिहरा शतक जमाया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में 391 गेंदों में 30 चौके और आठ छक्के की मदद से नाबाद 301 रन बनाए।
3 of 4
सरफराज खान
- फोटो : ट्विटर
इसके बाद 27-30 जनवरी तक चलने वाला मैच जिसमें सिर्फ एक दिन का खेल हो सका और तीन दिन बारिश की भेंट चढ़ गए, उसमें सरफराज ने पहले दिन ही 213 गेंदों में 32 चौके और चार छक्के की मदद से 226 रनों की नाबाद पारी खेली। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने मात्र 199 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सरफराज खान
सरफराज जिस तरह की फॉर्म में थे उसे देखकर लग रहा था कि वो अपना दूसरा तिहरा शतक भी जड़ देंगे लेकिन बारिश की वजह से उनके इस अरमान पर पानी फिर गया। बावजूद इसके उन्होंने दो मैचों में नाबाद रहते हुए 604 गेंदों के सामना करते हुए 527 रन जड़ दिए और इस दौरान रिकॉर्ड चौकों-छक्कों की भी बरसात की। हालांकि दोनों ही मैच पूरे नहीं किए जा सके और ड्रा पर खत्म हुए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।