फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Punjab names 10 government schools after olympic medalist hockey team

पहल: ओलंपियन हॉकी टीम के खिलाड़ियों के नाम से जाने जाएंगे पंजाब के 10 सरकारी स्कूल

Sun, 22 Aug 2021 07:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 Aug 2021 07:12 PM IST
सार

पंजाब सरकार की तरफ से पुरूष हॉकी टीम के खिलाड़ियों के सम्मान में एक नई पहल की गई है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने रविवार को बताया कि पंजाब सरकार ने 10 स्कूलों ने नाम बदलकर ओलंपिक खिलाड़ियों के नाम पर कर दिया है। 

विज्ञापन
Punjab names 10 government schools after olympic medalist hockey team
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : pti

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटी भारतीय हॉकी टीम को लगातार सम्मानित किया जा रहा है। देशभर में विभिन्न राज्य सरकारें और संस्थाएं खिलाड़ियों को अलग-अलग तरीके से पुरस्कृत कर रही हैं। पंजाब सरकार की तरफ से अब खिलाड़ियों के सम्मान में एक नई पहल की गई है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने रविवार को बताया कि पंजाब सरकार ने 10 स्कूलों ने नाम बदलकर ओलंपिक खिलाड़ियों के नाम पर कर दिया है। 

विज्ञापन


सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्कूलों के नाम को राष्ट्रीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाड़ियों के नाम पर बदलने की मंजूरी दी है।  उन्होंने बताया कि जालंधर के मीठापुर स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम अब हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के नाम से जाना जाएगा। सिंगला के मुताबिक, 'अब मीठापुर स्थित यह स्कूल ओलंपियन मनप्रीत सिंह गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल कहलाएगा।
विज्ञापन


सिंगला ने बताया कि तिम्मोवाल, अमृतसर के स्कूल का नाम हॉकी टीम के उप-कप्तान मनप्रीत सिंह को समर्पित होगा। इसी तरह मीठापुर, जालंधर के प्राइमरी स्कूल का नाम ओलंपियन मंदीप सिंह के नाम पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय खेलों में पंजाब का स्वर्णिम योगदान रहा है। इस बार भी टोक्यो ओलंपिक में 20 खिलाड़ियों का दूसरा सबसे बड़ा दल पंजाब से ही था। 

बात दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में कोई पदक जीतने में सफलता हासिल की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed