{"_id":"61c7c57a40e2d20109302a9c","slug":"pro-kabaddi-league-up-yoddha-beat-patna-pirates-36-35-in-a-thrilling-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग : रोमांचक मैच में यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को 36-35 से हराकर जीत की हासिल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी लीग : रोमांचक मैच में यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को 36-35 से हराकर जीत की हासिल
Sun, 26 Dec 2021 06:59 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:59 AM IST
सार
यूपी योद्धा ने प्रो कबड्डी लीग के रोमांचक मैच में शनिवार को आखिरी दांव में बाजी मारकरपटना पाइरेट्स को 36-35 से हरा दिया। पटना के पूर्व रेडर प्रदीप नरवाल ने यूपी के लिए 12 अंक बनाए।
विज्ञापन
यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को हराया
- फोटो : twitter@ProKabaddi
विस्तार
यूपी योद्धा ने प्रो कबड्डी लीग के रोमांचक मैच में शनिवार को पटना पाइरेट्स को 36-35 से हरा दिया। यूपी ने आखिरी दांव में बाजी मारी जब सुरेंदर गिल ने बोनस अंक हासिल किया। पटना के पूर्व रेडर प्रदीप नरवाल ने यूपी के लिए 12 अंक बनाए। पटना के रेडर मोनू गोयत और प्रशांत कुमार राय फॉर्म में नहीं दिखे।
विज्ञापन
यूपी ने चंडीगढ़ को 3-1 से हराकर जीता जूनियर हॉकी का खिताब
जूनियर राष्ट्रीय हॉकी के फाइनल में उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 3-1 से हराकर खिताब जीत लिया। शारदानंद तिवारी ने 15वें मिनट में गोल किया। अरुण साहनी ने 16वें और 34वें मिनट में दो गोल किए। चंडीगढ़ के लिए रमन ने गोल 51वें मिनट में किया। ओडिशा ने हरियाणा को 3-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन