प्रो कबड्डी 2019: बंगाल वॉरियर्स ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत तो दिल्ली ने टाइटंस को पटका
{"_id":"5d385bea8ebc3e6cf231a268","slug":"pro-kabaddi-2019-live-scores-and-updates-up-yoddha-vs-bengal-warriors","type":"live","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2019: बंगाल वॉरियर्स ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत तो दिल्ली ने टाइटंस को पटका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Thu, 25 Jul 2019 08:34 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 25 Jul 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
यूपी बनाम बंगाल
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:25 PM, 24-Jul-2019
बंगाल वॉरियर्स ने बुधवारको प्रो कबड्डी लीग 2019 के सातवें मुकाबले में यूपी योद्धा पर धमाकेदार जीत दर्ज की। हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बंगाल ने यूपी योद्धा को 48-17 से हराया। पहले हाफ में शानदार शुरुआत के बाद यूपी की टीम पिछड़ गई।
इसके बाद बंगाल वॉरियर्स ने शानदार वापसी करते हुए यूपी पर पहले हाफ में 17-9 की बढ़त बनाई। वहीं, दूसरे हाफ में शुरुआत से ही बंगाल की टीम यूपी योद्धा पर हावी रही। इस मुकाबले में यूपी योद्धा की टीम चार बार ऑलआउट हुई।
इस मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स की तरफ से मोहम्मद नबीबक्श ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि बलदेव सिंह आठ टैकल में सात अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, यूपी योद्धा की तरफ से मोनू गोयत ने 14 रेड में पांच प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि नितेश कुमार छह टैकल में दो प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।
बता दें कि इस मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 24 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, आठ ऑलआउट प्वाइंट्स और दो एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, यूपी योद्धा को 10 रेड प्वाइंट्स, पांच टैकल प्वाइंट्स, शून्य ऑलआउट प्वाइंट्स और दो एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
दबंग दिल्ली ने तेलुगु टाइटंस 34-33 से हराया
वहीं, दूसरे मुकाबले में दबंग दिल्ली ने तेलुगु टाइटंस को हराकार प्रो कबड्डी के सातवें सीजन में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। मुकाबले में दिल्ली ने टाइटंस को 34-33 से हराया। तेलुगु टाइटंस की यह लगातार तीसरी हार है। दिल्ली की तरफ से नवीन कुमार ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 11 रेड में 14 अंक हासिल किए, जबकि चंद्रन रंजीत ने छह अंक बटोरे। वहीं, दूसरी तरफ से तेलुगु टाइटंस की ओर से सूरज देसाई ने 13 रेड में 18 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सिद्धार्थ देसाई ने चार रेड में आठ अंक हासिल किए।

08:20 PM, 24-Jul-2019
बंगाल वॉरियर्स सीजन का पहला मैच खेल रहे हैं। पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए ंबगाल की टीम धमाकेदार जीत की ओर अग्रसर है। दोनों टीमों के बीच 31 अंक का फासला है। स्कोर- बंगाल 48: यूपी 17
विज्ञापन
08:15 PM, 24-Jul-2019
बंगाल वॉरियर्स ने चौथी बार यूपी योद्धा को ऑलआउट किया। सीजन के पहले ही मैच में बंगाल वॉरियर्स का शानदार प्रदर्शन दिखा। स्कोर- बंगाल 45: यूपी 17
08:13 PM, 24-Jul-2019
दोनों टीमों के बीच अब पांच मिनट का खेल बचा है। बंगाल वॉरियर्स की टीम लगातार बढ़त बना रही है। यूपी के 'योद्धा' पूरी तरह पस्त नजर आ रहे हैं।
08:09 PM, 24-Jul-2019
यूपी योद्धा की टीम पूरी तरह दबाव में नजर आ रही है। दूसरे हाफ के शुरुआत से लगातार बंगाल की टीम प्वाइंट्स हासिल कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच 20 प्वाइंट्स की फासला है यानी बंगाल की टीम यूपी से 20 अंक आगे हैं। स्कोर- बंगाल 37: यूपी 16
08:01 PM, 24-Jul-2019
बंगाल वॉरियर्स जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं। दूसरे हाफ में बंगाल ने दूसरी बार यूपी योद्धा को दूसरी बार बार ऑलआउट किया। वही, अभी तक यूपी की टीम तीन बार ऑलआउट हो गई। स्कोर- बंगाल 34: यूपी 14
विज्ञापन
विज्ञापन
07:56 PM, 24-Jul-2019
दूसरे हाफ के शुरुआत में ही यूपी योद्धा की टीम एक बार फिर ऑलआउट हो गई। स्कोर- बंगाल 27: यूपी 12
07:53 PM, 24-Jul-2019
पहले हाफ का खेल खत्म, स्कोर- बंगाल 17: यूपी 9
पहले हाफ का खएल खत्म हो चुका है। शानदार शुरुआत के बाद यूपी योद्धा की टीम पिछड़ गई। जबरदस्त वापसी करते हुए बंगाल वॉरियर्स की टीम ने अंतिम के कुछ मिनटों में शानदार प्वाइंट्स हासिल कर यूपी योद्धा पर 17-9 की बढ़त बनाई।
07:43 PM, 24-Jul-2019
शानदार शुरुआत के बाद यूपी योद्धा की टीम ऑलटआउट हो गई। बंगाल वॉरियर्स ने यूपी को 14 मिनट के अंदर ऑलआउट कर दिया। बंगाल को दो प्वाइंट्स का फायदा हुआ। स्कोर- बंगाल 11 : यूपी 8
07:40 PM, 24-Jul-2019
पहले 10 मिनट का खेल खत्म हो चुका है...शुरुआत यूपी योद्धा की अच्छी हुई थी, लेकिन बंगाल वॉरियर्स ने शानदार वापसी की और स्कोर को 6-6 से बराबर कर दिया। स्कोर- यूपी 6: बंगाल 6