{"_id":"59d59cd84f1c1bce538b5bd1","slug":"pooja-kadian-created-history-won-indias-first-ever-gold-medal-at-wushu-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा कादियान ने वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पूजा कादियान ने वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 05 Oct 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
पूजा कादियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की रहने वाली पूजा कादियान ने कजान (रूस) में आयोजित वुशू वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पूजा गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। वुशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का यह अब तक का पहला गोल्ड मेडल है।
विज्ञापन
पूजा कादियान महिलाओं के 75 किलो वर्ग में शीर्ष पर रहीं। फाइनल में उन्होंने रूस की एवगेनिया स्टेपानोवा को शिकस्त दी।
उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में मिस्र की हेबा अब्देलकेदार को 2-0 से हराकर अंतिम मुकाबले में प्रवेश किया था। इससे पहले कोई भी भारतीय वुशू वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक नहीं जीता। बता दें कि रोहतक की पूजा CRPF दिल्ली में कार्यरत है।
विज्ञापन
पढ़ेंः-देश भर की टीमें बास्केटबाल में दिखा रहीं दम, चेन्नई ने किया जीत से आगाज
विज्ञापन
इसके अलावा इस संस्करण में भारत ने कुल पांच मेडल अपने नाम किए। रमेशचंद्र सिंह मोइरगात्थम, भानू प्रताप सिंह, राजिंदर सिंह और अरुणपमा देवी कीशम ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता। फिलहाल चैंपियनशिप में चीन 15 मेडल जीतकर शीर्ष पर चल रहा है। ईरान आठ मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है।