{"_id":"59d551b54f1c1bcd538b5c90","slug":"21507152309-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर की टीमें बास्केटबाल में दिखा रहीं दम, चेन्नई ने किया जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भर की टीमें बास्केटबाल में दिखा रहीं दम, चेन्नई ने किया जीत से आगाज
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बास्केटबाल क्लब ऑफ हरियाणा की ओर से बुधवार को राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। बुधवार को चैंपियनशिप के पहले दिन इंडियन ओवरसीज बैंक चेन्नई की टीम ने भारतीय रेलवे को 72-47 से हराया।
ऑल इंडिया बास्केटबाल टूर्नामेंट के आयोजन सचिव सुधीर हुड्डा ने बताया कि चार से आठ अक्तूबर तक खेली जाने वाली बास्केटबाल चैंपियनशिप में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। इनमें इंडियन रेलवे, इंडियन ओवरसीज बैंक चेन्नई, आयकर विभाग चेन्नई, पंजाब, तेलंगाना, इंडियन एयर फोर्स, सिग्नल आर्मी टीम के साथ ही बास्केटबाल क्लब ऑफ हरियाणा की टीम हिस्सा ले रही है। हुडा प्रशासक प्रदीप कुमार ने फीता काटकर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने कहा कि आज के दौर में भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। वह कड़ी मेहनत के बलबूते अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीत रहे हैं। खेलों के उत्थान के लिए यह आवश्यक है कि समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहे। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में शुरू से ही इंडियन ओवरसीज बैंक चेन्नई टीम के खिलाड़ियों ने बढ़त बनानी शुरू कर दी और हॉफ टाइम में स्कोर 36-15 का हो गया। बाद में हुए रोमांचक मुकाबले में इंडियन ओवरसीज बैंक की टीम विजेता रही। इंडियन ओवरसीज बैंक चेन्नई टीम के प्रथम सिंह ने 18, शिवाबालन ने 11, हरेश करोथ ने 15 गोल किए। जबकि भारतीय रेलवे की टीम के खिलाड़ी गगनदीप ने 18 गोल किए। इस मैच में बेस्ट प्लेयर का खिताब शिवाबालन को दिया गया। इस मौके पर नवदीप, आनंद दुबे, अर्जुन अवार्डी ओमप्रकाश ढुल, सूरजमल मलिक, सेवानिवृत्त कोच जगदीश देशवाल, पूर्व डीएसओ धर्मवीर दलाल, कोच सतेंद्र शास्त्री और सेवानिवृत्त निदेशक एमएस हुड्डा मौजूद रहे।