फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PKL 2021 Pro Kabaddi League Season 8 will commence on December 22 in Bengaluru

PKL 2021: 22 दिसंबर से होगी प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत, बेंगलुरु में खेला जाएगा पहला मैच

Tue, 05 Oct 2021 10:48 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 05 Oct 2021 10:48 AM IST
सार

बहुत प्रतीक्षित प्रो कबड्डी लीग सीजन आठ की तारीख का एलान कर दिया गया है। इस लीग की शुरुआत 22 दिसंबर से होने जा रही है। पहला मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
PKL 2021 Pro Kabaddi League Season 8 will commence on December 22 in Bengaluru
प्रो कबड्डी लीग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रो कबड्डी लीग सीजन आठ की तारीख का एलान कर दिया गया है। लीग की शुरुआत 22 दिसंबर से होगी जिसका पहला मुकाबला बैंगलुरु में खेला जाएगा। लीग में 12 टीमें भाग लेंगी जिनके बीच कई रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है। पीकेएल 2021 की खास बात यह है कि मैच के दौरान दर्शकों को मैदान पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस लीग का आयोजन दो साल के बाद हो रहा है। 

विज्ञापन


खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को तवज्जो

प्रो कबड्डी लीग के आयोजन मशाल स्पोर्ट्स द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, खिलाड़ियों और हितधारकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दर्शकों के बिना टूर्नामेंट का आयोजन करवाने का फैसला किया गया है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते 2020 में इस लीग का आयोजन नहीं किया गया था। विज्ञप्ति में कहा गया, पीकेएल 2021 का आयोजन दर्शकों के बिना एक ही स्थान पर किया जाएगा जो पिछले सत्र के पारंपरिक स्वरूप से हटकर होगा, पीकेएल की वापसी भारत में आपसी संपर्क वाले इंडोर खेलों को फिर से शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 
विज्ञापन


बेंगलुरु को मिली मेजबानी

पीकेएल के आयोजकों ने मेजबान के लिए अहमदाबाद और जयपुर के बारे में विचार किया लेकिन बाद में बेंगलुरु को मेजबानी सौंपने का फैसला किया। कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बायो-बबल तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीकेएल में भाग लेंगी 12 टीमें

प्रो कबड्डी लीग में 12 टीमें भाग लेंगी जिनमें बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली केसी, गुजराज जायंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स, पुनेरी पलटन, तमिल थलाईवाज, तेलुगु टाइटन्स, यू मुम्बा, और यूपी योद्धा की टीमें शामिल हैं। 

 

अनुपम गोस्वामी ने जताई खुशी

पीकेएल के आयुक्त और मशाल स्पोर्ट्स के सीईओ अनुपम गोस्वामी ने कहा, हमें इस बात की खुशी है कि प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन के आयोजन की मेजबानी कर्नाटक करेगा, हम पीकेएल के आठवें सत्र को लेकर उत्सुक हैं, बेंगलुरु में बेंगलुरू में सुरक्षा के तमाम उपायों के साथ बड़ी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed