फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Paralympics Qualifiers: Mansi-Tulsi pair won in Dubai Para Badminton, Suhas LY got silver

Paralympics Qualifiers: दुबई पैरा बैडमिंटन में मानसी-तुलसी की जोड़ी जीती, सुहास एलवाई को रजत

Mon, 18 Dec 2023 09:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Dec 2023 09:43 AM IST
सार

पुरुष एकल के एसएल-3 वर्ग के फाइनल में प्रमोद भगत को भी हार मिली। महिला एकल के एसयू-5 फाइनल में तुलसीमति भी हारीं। प्रमोद भगत-मनीषा रामदास ने मिश्रित युगल और पुरुष युगल में मनोज सरकार-प्रमोद भगत की जोड़ी ने रजत जीता।

विज्ञापन
Paralympics Qualifiers: Mansi-Tulsi pair won in Dubai Para Badminton, Suhas LY got silver
सुहास एलवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस पैरालंपिक के 13वें क्वालिफाइंग टूूर्नामेंट दुबई पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय शटलरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, पांच रजत और 8 कांस्य पदक समेत कुल 14 पदक जीते। मानसी जोशी और एम तुलसीमति की जोड़ी ने एसएल-3, एसयू-5 कैटेगरी में महिला युगल का स्वर्ण जीता। पुरुष एकल के एसएल-4 वर्ग में आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें रजत मिला।
विज्ञापन


पुरुष एकल के एसएल-3 वर्ग के फाइनल में प्रमोद भगत को भी हार मिली। महिला एकल के एसयू-5 फाइनल में तुलसीमति भी हारीं। प्रमोद भगत-मनीषा रामदास ने मिश्रित युगल और पुरुष युगल में मनोज सरकार-प्रमोद भगत की जोड़ी ने रजत जीता।
विज्ञापन


सुकांत कदम (एसएल-4), तरुण (एसएल-4), पलक कोहली (एसएल-4), नितेश कुमार (एसएल-3) ने कांस्य जीते। मिश्रित युगल में नितेश कुमार-तुलसीमति, मनीषा रामदास (एसयू-5), पुरुष युगल में नितेश कुमार और तरुण के अलावा मिश्रित युगल में पलक कोहली, टी सेलिक ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं सुहास एलवाई?
आईएएस सुहास एलवाई ने चीन के हांगझोऊ में इस साल हुए एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का मान बढ़ाया था। सुहास यूपी कैडर के 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह कर्नाटक के शिमोगा जिले के रहने वाले हैं। कोरोना महामारी के दौरान यूपी सरकार ने सुहास एलवाई को 2020 में गौतमबुद्ध नगर का जिलाधिकारी बनाकर भेजा था। इससे पहले वह महराजगंज, सोनभद्र, हाथरस, प्रयागराज, जौनपुर और आजमगढ़ के जिलाधिकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed