फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Norway Chess: World champion Gukesh finally got the win, defeated Nakamura and got three points

Norway Chess: आखिरकार विश्व चैंपियन गुकेश को मिल ही गई जीत, 19वें जन्मदिन पर नाकामूरा को हराकर वापसी की

Thu, 29 May 2025 11:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टावेंजर (नॉर्वे)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टावेंजर (नॉर्वे) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 May 2025 11:32 AM IST
सार

गुकेश ने तीसरे दौर के मैच के बाद कहा, 'जीत से काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मेरा समय प्रबंधन पहले की तुलना में इस मैच में बहुत बेहतर था।'

विज्ञापन
Norway Chess: World champion Gukesh finally got the win, defeated Nakamura and got three points
डी गुकेश - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने आखिरकार नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में जीत हासिल की। उन्होंने अपने 19वें जन्मदिन पर गुरुवार को अमेरिका के विश्व नंबर दो हिकारू नाकामुरा को हराकर बहुमुल्य तीन अंक हासिल किए और अपना अभियान पटरी पर ला दिया। पहले दो दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन और हमवतन अर्जुन एरिगैसी से लगातार दो हार झेलने वाले गुकेश ने रैपिड और ब्लिट्ज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक नाकामुरा को समय के दबाव में डालकर 42 चालों में जीत दर्ज की। गुकेश खुद पिछले दो मैचों में लगातार समय के दबाव में थे, लेकिन इस मैच में नाकामुरा को घड़ी देखने पर मजबूर कर दिया। नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट छह खिलाड़ियों के बीच डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाने वाला टूर्नामेंट है।
विज्ञापन
Trending Videos

Norway Chess: World champion Gukesh finally got the win, defeated Nakamura and got three points
गुकेश - फोटो : PTI/FIDE
गुकेश ने तीसरे दौर के मैच के बाद कहा, 'जीत से काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मेरा समय प्रबंधन पहले की तुलना में इस मैच में बहुत बेहतर था। नाकामुरा के पास ड्रॉ करने के कुछ मौके थे, लेकिन मुझे लगता है कि कुल मिलाकर यह अच्छा था।' यह पूछने पर कि क्या टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ वह आर्मगेडन टाईब्रेक में सहज होंगे, गुकेश, जिनकी मुख्य ताकत शास्त्रीय शतरंज में निहित है, ने कहा, 'हां, मेरा मतलब है कि किसी बिंदु पर यह निश्चित रूप से आएगा। लेकिन अभी, मैं इस (जीत) से खुश हूं।' पिछले साल दिसंबर में चीन के डिंग लीरेन को हराकर विश्व खिताब जीतने वाले गुकेश ने स्वीकार किया कि पिछले दो गेम जो वह हारे थे, वे उनके लिए कठिन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Norway Chess: World champion Gukesh finally got the win, defeated Nakamura and got three points
डी गुकेश - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'बेशक पिछले दो मैच मुश्किल थे। लेकिन इस मैच में मैंने इसे नए टूर्नामेंट की तरह खेलने की कोशिश की। खुशी है कि मैं इस तरह खेला।' यह पूछे जाने पर कि क्या यह जीत पिछले दिनों की तुलना में घड़ी को बेहतर तरीके से प्रबंधित करने का प्रत्यक्ष परिणाम है, उन्होंने स्वीकार किया कि यह पिछले दो मैचों में उनका समय प्रबंधन बेकार था। उन्होंने कहा, 'खुशी है कि मेरा समय प्रबंधन और मेरा खेल इस मैच में काफी अच्छा रहा।
 
विज्ञापन

Norway Chess: World champion Gukesh finally got the win, defeated Nakamura and got three points
अर्जुन एरिगैसी - फोटो : Social Media

वहीं, अच्छी शुरुआत करने के बाद एरिगेसी को ग्रैंडमास्टर फाबियानो करुआना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। गत चैंपियन कार्लसन को आर्मागेडोन टाईब्रेक में चीन के वेई यी ने हराया। करुआना तीन और अंक जुटाकर छह अंक के साथ शीर्ष पर हैं। कार्लसन पांच अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एरिगेसी और नाकामूरा 4.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत नाकामूरा के खिलाफ हार से करने वाले करुआना लगातार दो जीत के साथ लाइव रेटिंग में एरिगेसी को पछाड़कर दोबारा दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं।

Norway Chess: World champion Gukesh finally got the win, defeated Nakamura and got three points
कोनेरू हम्पी - फोटो : Twitter
महिला प्रतियोगिता में दो बार की विश्व रेपिड चैंपियन कोनेरू हंपी और यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक छह अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। हंपी ने तीसरे दौर में सफेद मोहरों से खेलते हुए महिला ग्रैंडमास्टर सारा खादेम को हराया। चीन की जू वेनजुन ने आर वैशाली को आर्मागेडोन टाईब्रेक में शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed