फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Norway Chess: Gukesh tremendous comeback, defeated Erigaisi after defeating Carlsen, 2nd in rankings

Norway Chess: गुकेश ने जबरदस्त वापसी कर एरिगैसी को भी हराया; कार्लसन के बाद हमवतन पर दर्ज की पहली क्लासिकल जीत

Tue, 03 Jun 2025 09:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टावेंगर (नॉर्वे)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टावेंगर (नॉर्वे) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Jun 2025 09:27 AM IST
सार

जैसे-जैसे समय का दबाव बनता गया, एरिगैसी की चालों ने गुकेश को वापसी का पर्याप्त मौका दिया। इस मौके को गुकेश ने शानदार तरीके से भुनाया। गुकेश ने कार्लसन के बाद अब हमवतन एरिगैसी को हरा दिया है।

विज्ञापन
Norway Chess: Gukesh tremendous comeback, defeated Erigaisi after defeating Carlsen, 2nd in rankings
एरिगैसी और गुकेश - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने दिग्गज मैग्नस कार्लसन को हराने के बाद के सातवें दौर के मुकाबले में हमवतन अर्जुन एरिगैसी को हरा दिया। इन दोनों के खिलाफ गुकेश को शुरुआत में हार मिली थी। अब उन्होंने जबरदस्त पलटवार किया है। यह गुकेश की एरिगैसी पर क्लासिकल चेस में पहली जीत है। लगातार जीत से 19 साल के इस भारतीय खिलाड़ी ने अंक तालिका में कार्लसन को पछाड़ दिया है और वह फैबियानो कारूआना के बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं। कारुआना ने एक अन्य मैच में वेई यी को मात दी थी। 
विज्ञापन

गुकेश एक वक्त इस टूर्नामेंट में अंक तालिका में पांचवें स्थान पर चल रहे थे। अब लगातार दो जीत ने उनका दावा मजबूत कर दिया है। गुकेश की वापसी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एरिगैसी से उनकी टक्कर रोमांचक रही। अर्जुन ने शुरुआत में मुहरों की ऐसी चाल चली की गुकेश मैच में कहीं नहीं दिखे। एरिगैसी गुकेश पर एक और कमांडिंग जीत के लिए तैयार दिखे। गुकेश की एक गलती से वहां मौजूद कई विश्लेषकों को लगा कि विश्व चैंपियन खिलाड़ी ने लगभग मैच को गंवा ही दिया है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, गुकेश ने कार्लसन के खिलाफ मैच की तरह ट्रेडमार्क वापसी की और सामरिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बढ़ते दबाव में उन्होंने धीरे-धीरे सटीक गणना और मजबूत डिफेंस के साथ खेल में वापसी की। एक रोमांचक मोड़ पर गुकेश ने एरिगैसी को मिली बढ़त को बेअसर कर दिया। साथ ही गुकेश ने मैच में पेस बनाना शुरू किया। ऐसा ही उन्होंने कार्लसन के खिलाफ किया था। इससे एरिगैसी पर समय का दबाव बनता गया।
विज्ञापन

जैसे-जैसे समय की परेशानी बढ़ती गई, एरिगैसी की चालों ने गुकेश को वापसी का पर्याप्त मौका दिया। इस मौके को गुकेश ने शानदार तरीके से भुनाया। गुकेश की शानदार तकनीक के आगे एरिगैसी को घुटने टेकने पड़े और उन्हें अंत में रिजाइन करना पड़ा। यह जीत न केवल गुकेश के लिए एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि विश्व मंच पर सबसे भयंकर प्रतियोगियों में से एक के रूप में उनकी स्थिति को भी मजबूत करती है। सोशल मीडिया पर फैंस गुकेश की वापसी करता देख खुश हैं। उन्होंने गुकेश प्रदर्शन को मास्टरक्लास बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed