{"_id":"68426caf1f8dbd63f50805dd","slug":"norway-chess-another-win-for-d-gukesh-defeats-wei-yi-reaches-second-place-in-the-standings-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Norway Chess: गुकेश की एक और जीत, वेई यी को दी शिकस्त, तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Norway Chess: गुकेश की एक और जीत, वेई यी को दी शिकस्त, तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचे
Fri, 06 Jun 2025 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टावेंजर (नॉर्वे)

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 06 Jun 2025 09:51 AM IST
सार
अब गुकेश के 14.5 अंक हो गए हैं और तालिका में शीर्ष पर मौजूद मैग्नस कार्लसन से सिर्फ आधा अंक पीछे हैं। गुकेश दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
कार्लसन-गुकेश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज में कमाल का प्रदर्शन जारी रखा हुआ है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत हासिल। नौवें राउंड के मुकाबले में उन्होंने चीन के वेई यी को हराया। अब गुकेश के 14.5 अंक हो गए हैं और तालिका में शीर्ष पर मौजूद मैग्नस कार्लसन से सिर्फ आधा अंक पीछे हैं। गुकेश दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
वेई ने इस खेल में रॉक-सॉलिड पेट्रोफ खेला, लेकिन कमेंटेटरों को डर था कि वह विश्व चैंपियनशिप की तैयारी में ठोकर खाएंगे। गुकेश ने वेई यी के खिलाफ शुरुआती में बड़ा जोखिम उठाया, लेकिन जीतने के लिए अपनी शैली में फिर बदलाव किया और जीत हासिल की। इससे पहले गुकेश ने नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट के राउंड 6 में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने एरिगैसी को भी हराया था। हालांकि, आठवें राउंड में गुकेश को नाकामुरा से हार का सामना करना पड़ा। अब नौवें राउंड में जीत के साथ गुकेश ने खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट स्टावेंजर में खेला जा रहा है।
कार्लसन ने जीएम फैबियानो कारूआना के खिलाफ एक मोहरे की बलि दी, लेकिन अंत में एंडगेम में एक अतिरिक्त मोहरा को बदल दिया। वहीं, हिकारू नाकामुरा ने आर्मगेडन में आसानी से जीतने से पहले जीएम अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ क्लासिकल ड्रॉ खेला। महिला नॉर्वे शतरंज 2025 में सभी तीन क्लासिकल खेल निर्णायक रहे और इससे तालिका में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। जीएम अन्ना मुजीचुक ने महिला विश्व चैंपियन जीएम जू वेंजुन को हराकर दो अंकों की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
कोनेरू हम्पी ने लेई टिंगजी के खिलाफ जीत की स्थिति में थीं, लेकिन फिर एक गलती की और उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह दूसरे स्थान पर रह गईं। सारा खाडेम ने वैशाली रमेशबाबू के खिलाफ इवेंट का अपना दूसरा क्लासिकल चेस मैच जीता।