{"_id":"5e6a3b618ebc3ea4d0300351","slug":"nita-ambani-features-in-10-most-influential-women-in-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीता अंबानी ने हासिल की खास उपलब्धि, खेल जगत की 10 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नीता अंबानी ने हासिल की खास उपलब्धि, खेल जगत की 10 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल
Thu, 12 Mar 2020 07:16 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 12 Mar 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
नीता अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीता को 2020 की 10 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में रखा है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स बिजनेस नेटवर्क iSportconnect ने 2020 के लिए अपनी 'इंन्फ्लुएंशिल वूमन इन स्पोर्ट' सूजी जारी करते हुए कहा, 'शॉर्टलिस्ट की गई सूची से हमारे विशेषज्ञों के पैनल से राय मिलने के बाद टॉस 10 को चुना गया है।' बता दें कि इस लिस्ट में नीता को टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स के साथ इन 10 महिलाओं की सूची में जगह दी गई है।
विज्ञापन
पैनल ने कहा, 'नीता ने आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का नेतृत्व किया है। इसके साथ ही उन्होंने देश के कई खेल परियोजनाओं में शामिल रही हैं।' iSportconnect ने कहा कि मेन शॉर्टलिस्ट की गई सूची में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज के नाम भी शामिल थे, लेकिन उन्हें टॉप 10 में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन