फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Nick Kyrgios accused of assault by ex girlfriend could be jailed for two years

Nick Kyrgios: निक किर्गियोस पर पूर्व प्रेमिका ने लगाया हमले का आरोप, हो सकती है दो साल की जेल

Tue, 05 Jul 2022 11:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Tue, 05 Jul 2022 11:02 PM IST
सार

27 वर्षीय निक पर उनकी पूर्व प्रेमिका चियारा पसारी ने हमला करने का आरोप लगाया है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो उनको दो साल की जेल हो सकती है।

विज्ञापन
Nick Kyrgios accused of assault by ex girlfriend could be jailed for two years
निक किर्गियोस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। अगले साल उन्हें अदालत जाना पड़ेगा। 27 वर्षीय निक पर उनकी पूर्व प्रेमिका चियारा पसारी ने हमला करने का आरोप लगाया है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो उनको दो साल की जेल हो सकती है।
विज्ञापन


चियारा ने आरोप लगाया है कि पिछले साले दिसंबर में किर्गियोस ने उन पर हमला किया था। निक को 2 अगस्त को कोर्ट में पेश होना है। उनके वकील जेसन मोफेट ने कहा कि आरोपों के बारे में निक को जानकारी है। किर्गियोस पर उनकी पूर्व प्रेमिका ने गंभीर किस्म के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


किर्गियोस हाल के दिनों में विवाद में रहे हैं। हाल ही में विंबलडन ओपन में तीसरे दौर के मैच में कोर्ट के अंदर सितसिपास से भिड़ गए थे। इस पर विंबलडन ने दोनों खिलाड़ियों पर लाखों का जुर्माना लगाया। सितसिपास पर 10 हजार डॉलर (7.89 लाख रुपये) और किर्गियोस पर चार हजार डॉलर (3.15 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। दोनों खिलाड़ी कुल मिलाकर 11.05 लाख रुपये का जुर्माना भरेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे दौर के मैच में काफी बहस की थी और अंपायर को भी बीच में ले आए थे। इसके बाद दोनों पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में निक किर्गियोस ने यूनान के चौथी वरीय स्टीफानोस सितसिपास को 6-7, 6-4, 6-3, 7-6 से हराया। तीन घंटे 17 मिनट तक चले मैच के दौरान किर्गियोस और सितसिपास के बीच गहमागहमी भी हुई। सितसिपास के व्यवहार को लेकर किर्गियोस ने अंपायर से नाराजगी जताई थी। उन्होंने अंपायर को गूंगा तक कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed