फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   National Wushu Championship: Suraj Singh and N. Wangsu won the gold and Purvi Saini secured the third position

राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप : सूरज सिंह और एन  वांगसू ने जीते स्वर्ण, पूर्वी सैनी ने तीसरा स्थान किया हासिल 

Tue, 07 Dec 2021 06:05 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 07 Dec 2021 06:05 AM IST
सार

तीसवीं राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में सेना के सूरज सिंह (9.60 अंक) ने पुरुषों और महिलाओं में अरुणाचल प्रदेश की एन वांगसू 9.23 अंक के साथ साक्षी (8.92) को हराकर पहले स्थान पर रहीं। पूर्वी सैनी (8.49) ने तीसरा स्थान हासिल किया। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
National Wushu Championship: Suraj Singh and N. Wangsu won the gold and Purvi Saini secured the third position
वुशू प्रतियोगिता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीसवीं राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में सेना के सूरज सिंह (9.60 अंक) ने पुरुषों की चांगकुआन स्पर्धा में अंजुल नामदेव (9.50) को हराकर स्वर्ण जीता। महिलाओं में अरुणाचल प्रदेश की एन वांगसू 9.23 अंक के साथ साक्षी (8.92) को हराकर पहले स्थान पर रहीं। पूर्वी सैनी (8.49) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वुशू राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष भूपिंदर बाजवा भी उपस्थित थे। गृहमंत्री मिश्रा ने महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट को प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत बताई। प्रतियोगिता में 1100 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


खिलाड़ियोंं के पास अगले साल होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में अपने चयन के दावे को मजबूत करने का मौका है। मप्र वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अधिकारी एन त्रिपाठी ने कहा कि वुशू को मार्शल आर्ट की जननी कहा जाता है। मप्र वुशू एसोसिएशन की सचिव सारिका गुप्ता ने कहा कि कुल 44 इकाइयों से टीमें आई हैं जिनमें राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ, आईटीबीपी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed