फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National handball player scored five goals to give VPS victory take it to second round

Sports: राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी ने पांच गोल दागकर VPS को दिलाई जीत, दूसरे राउंड में पहुंचाया; पढ़ें खबरें

Sat, 26 Jul 2025 03:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 03:16 PM IST
सार

वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। हैंडबाॅल, तैराकी, क्रिकेट सहित अन्य खेलों में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मान के साथ प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
National handball player scored five goals to give VPS victory take it to second round
केराकत स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में हैंडबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता शुक्रवार शाम केराकतपुर के वाराणसी पब्लिक स्कूल में शुरू हुई। जोनल प्रतियोगिता में वीपीएस की राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी सेजल ने 5 गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। साथ ही दूसरे चक्र में प्रवेश भी दिलाया।

विज्ञापन


अंडर-17 बालिका वर्ग में वीपीएस की टीम ने सनबीम स्कूल बलिया को 6-4 से हराया। इससे पहले कानपुर की आर्मी पब्लिक स्कूल और पटना की सेंट कैरेंस हाईस्कूल के बीच मैच हुआ। मुकाबले में सेंट कैरेंस हाईस्कूल की टीम ने 2-1 के स्कोर से जीत हासिल की। विजेता टीम की ओर से आद्या ने सर्वाधिक दो गोल किए। 
विज्ञापन


अंडर-19 बालिका वर्ग में बिहार की मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने प्रतापगढ़ की आइंस्टीन पब्लिक स्कूल को 17-3 से हराया । विजेता टीम के तरफ से जान्हवी ने सर्वाधिक आठ गोल किए। अंडर-14 बालक वर्ग में सनबीम स्कूल बलिया ने बिहार के संस्कार पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम के खिलाड़ी आदर्श यादव ने तीन गोल किए। अंडर-14 बालिका वर्ग में बिहार की उषा पब्लिक स्कूल ने सेंट कैरेंस पब्लिक स्कूल पटना को 3-2 से हराया। विजेता टीम की तरफ से प्रिया ने तीन गोल दागे।  प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि वीडीए के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला और विशिष्ट अतिथि साई के हार्ड परफॉर्मेंस कोच पीयूष दूबे ने संयुक्त रूप से किया। 

स्वागत विद्यालय के निदेशक व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पांडेय ने किया। इस मौके पर सपना मौर्या, मोहित यादव, डॉ. निशांत सिंह, तरुण सक्सेना, केके पांडेय मौजूद रहे।

सीआरपीएफ गेट से निकलेगी साइकिल रैली
भारतीय खेल प्राधिकारण (साई) बीएचयू सेंटर की ओर से फिट इंडिया साइकिल रैली रविवार सुबह सात बजे सीआरपीएफ पहड़िया गेट से निकाली जाएगी। बीएचयू साई सेंटर बीएचयू प्रभारी जेएस द्विवेदी ने बताया कि साई सेंटर यूपी कॉलेज ओर बीएचयू के खिलाड़ी के अलावा सीआरपीएफ के जवान हिस्सा लेंगे। 

चार खेलों में खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
एलआईसी की ओर से खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने एथेलिक्ट, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर संजीव कुमार सिंह, अभिषेक पांडेय, हरीश तिवारी मौजूद रहे।

सिगरा में फुटबॉल टीम का चयन ट्रायल पहली से 
खेल विभाग की ओर से समन्वय से प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 1 से 8  अगस्त तक सिगरा स्टेडियम में खेली जाएगी। जिले की टीम का ट्रायल 26 जुलाई और वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 28 जुलाई को दोपहर बाद दो बजे होगा। खिलाडि़यों ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 

National handball player scored five goals to give VPS victory take it to second round
सिगरा स्टेडियम के पूल में तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक। - फोटो : अमर उजाला

तैराकी में वाराणसी ने जीते नौ पदक
खेल विभाग और तैराकी संघ की ओर से समन्वय प्रदेशस्तरीय सब जूनियर तैराकी शुक्रवार सुबह सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई। दूसरे दिन वाराणसी के आठ खिलाड़ियों ने नौ पदक जीते। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 800 मीटर फ्री स्टाइल में वाराणसी के अंगद ने रजत, 200 मीटर बैक स्ट्रोक में अनन्या पटेल ने रजत, 800 मीटर में रिया पटेल ने कांस्य, 4 गुणा 100 मीटर मेडले में रजत, 800 और 100 मीटर बालिका वर्ग में गायत्री ने स्वर्ण, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वाति साहनी, 4 गुणा 100 मेडले बालिका वर्ग में स्वर्ण और कांस्य वाराणसी की टीम ने जीता। 

National handball player scored five goals to give VPS victory take it to second round
नैना यादव खेलते हुए। - फोटो : अमर उजाला

मां के हौसले से हैंडबॉल में बिखेरी चमक
11वीं एशियन महिला यूथ हैंडबॉल में काशी की बेटी नैना यादव ने चीन, जापान और कोरिया के खिलाफ गोल दागकर जिले का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल में चमक बिखेर रही नैना को पिता ने खेलने के बजाय पढ़ने और घर के कामकाज में हाथ बंटाने को कहा था। मां ने उसका साथ दिया और खेलने के लिए हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में वाराणसी की कोमल राय ने भी हिस्सा लिया। 

कोमल रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर खेलीं। नैना को मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी घोषित किया गया। वह विकास इंटर कॉलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा हैं। इसी कॉलेज की 12वीं की छात्रा कोमल राय गोलकीपर हैं। भारतीय टीम के साथ इस चीन में खेल रही हैं। प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि वाराणसी आने पर दोनों खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया जाएगा। दोनों खिलाड़ी बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमानंदपुर में डॉ. आशा सिंह की देखरेख में अभ्यास करती हैं। 

National handball player scored five goals to give VPS victory take it to second round
रजत पदक विजेता वाराणसी संभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

केवी वाराणसी संभाग ने राष्ट्रीय में जीता रजत
केंद्रीय विद्यालय (केवी) की राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के जालंधर में खेली गई। फाइनल में वाराणसी संभाग को हराकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अंडर-17 उपविजेता और अंडर-14 की टीम ने कांस्य पदक जीता है। केवी बीएचयू के प्रधानाचार्य एके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 21 से 25 जुलाई तक खेली गई। केंद्रीय विद्यालय वाराणसी संभाग की टीम लगातार जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची। केवी बीएचयू के ओपी पांडेय, कमलेश प्रताप सिंह, सूबीन शर्मा, यूपी सिंह और आशीष कुमार सिंह ने बधाई दी है। 

National handball player scored five goals to give VPS victory take it to second round
बीएचयू के एस्ट्रोटर्फ पर खिलाड़ियों को टिप्स देते कोच। - फोटो : अमर उजाला

एस्ट्रोटर्फ पर पेनल्टी कॉर्नर का कराया अभ्यास
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता लखनऊ में होगी। वाराणसी संभाग के खिलाड़ियों को बीएचयू के टर्फ पर शुक्रवार को पेनल्टी कॉर्नर का अभ्यास कराया गया। केवी बीएचयू के प्रधानाचार्य एके सिंह ने बताया कि अंडर-14 और 17 की बालिका हॉकी का शिविर एस्ट्रोटर्फ पर लगाया गया है। 18 से 28 जुलाई तक 32 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम कोच सलीम और मनोज कुमार वर्मा है। 

ताइक्वांडो में खेलेंगे वाराणसी के आठ खिलाड़ी
सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जौनपुर के नानक पब्लिक स्कूल में 20 से 23 जुलाई तक खेली गई। वनिता पब्लिक स्कूल लहुराबीर के 14 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया। आठ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। स्वर्ण और रजत जीतने वाले आठ खिलाड़ी इटावा के साई सिटी के माउंट लिटेरा में 3 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेलेंगे। स्वर्ण पदक विजेता नमन पांडेय, गौरव शुक्ला, अर्थव सोनी, विनायक यादव रहे। 

National handball player scored five goals to give VPS victory take it to second round
बीएचयू में फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

बल्लू वर्मा के दो गोल से बीएलडब्ल्यू क्लब ने 1-0 से इंटर काशी को हराया
बरेका फुटबॉल टीम ने फॉर्वर्ड खिलाड़ी बल्लू वर्मा के दो गोल की बदौलत इंटर काशी क्लब को हरा दिया। बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर खेली जा रही मोहम्मद राजाउद्दीन स्मृति जिला फुटबॉल लीग में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। मैच का पहला गोल चौथे मिनट में बल्लू वर्मा ने किया और टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद फुटबॉल नर्सरी की टीम गोल करने में नाकाम रही।

पहले हाफ में स्कोर 1-0 रहा। दूसरे हाफ के 36वें मिनट में बल्लू वर्मा ने एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। जिला फुटबॉल एसोसिएशन संयुक्त सचिव चितहर प्रसाद ने बताया कि मैच बरेका क्लब ने 2-0 से जीत लिया। बनारस स्पोर्टिंग क्लब बनाम फुटबॉल नर्सरी के बीच दूसरा मैच गोल रहित ड्रॉ रहा। 

National handball player scored five goals to give VPS victory take it to second round
मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली चांदनी। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू की चांदनी ने स्वर्ण जीता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन
प्रादेशिक समन्वय बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता मथुरा में खेली गई। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 21 से 23 जुलाई तक खेली गई। इसमें बीएचयू साई सेंटर की चांदनी मौर्या ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। 

वहीं, गोरखपुर की खुशी तिवारी ने स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय के लिए क्वालिफाई किया है। सेंटर प्रभारी जेएस द्विवेदी ने बताया कि सब जूनियर प्रादेशिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता बीएचयू साई सेंटर की तीन मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सिगरा स्टेडियम की चंदौली की रुजिदा जबीर ने रजत, चंदौली की अदिति ने कांस्य, गाजीपुर की कृति कौर ने रजत, वाराणसी की एंजेल यादव ने रजत पदक जीता।

वहीं, साईं सेंटर बीएचयू की मिठी सिंह ने रजत पदक जीता। मुक्केबाजी संघ के सचिव जनार्दन यादव ने बताया कि बालक वर्ग की प्रतियोगिता 24 से 27 जुलाई तक है। वाराणसी मंडल के आदित्य गुप्ता, आदित्य राजभर, हिमांशु यादव और सुभांस यादव ने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed