फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   NADA DG says Government finalising law to punish real sources of doping in 3-6 months:

डोपिंग: सजा देने के लिए लेकर बन रहा है कानून, तीन से छह महीने में सरकार देगी अंतिम रूप

Mon, 07 Dec 2020 10:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 07 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
NADA DG says Government finalising law to punish real sources of doping in 3-6 months:
DOPE TEST
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि सरकार ‘डोपिंग के वास्तविक स्रोतों’ को सजा देने के लिए अगले तीन से छह महीने में कानून को अंतिम रूप देने पर काम कर रही है।
विज्ञापन


अग्रवाल का यह बयान उस समय आया है जब भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने ‘खेलों में डोपिंग निरोधक, पोषक और उपचारात्मक जरूरतों’ पर राष्ट्रीय वेबिनार के दौरान खिलाड़ियों द्वारा डोपिंग के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देने के लिए ‘किसी तरह के कानून’ की जरूरत पर बात की।
विज्ञापन


अग्रवाल ने ‘वास्तविक स्रोतों’ के बारे में विस्तृत तौर पर कुछ भी बताए बिना कहा, 'खेल सचिव ने कहा है कि कानून पर काम चल रहा है। तीन से छह महीने में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा जिससे कि खिलाड़ी की नहीं बल्कि इस समस्या के संपूर्ण और वास्तविक स्रोतों की पहचान की जा सके और सजा दी जा सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार और नाडा डोपिंग रोधी कानून पर काम कर रहे थे जिसमें संगठित डोपिंग सिंडिकेट में संलिप्त खिलाड़ियों के लिए सजा का प्रस्ताव था लेकिन बाद में खिलाड़ियों के आपराधिक आरोपी बनाए जाने को हटा दिया गया। बत्रा ने उन लोगों की जिम्मेदारी तय करने की बात की जो पर्दे के पीछे से खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं।

आईओए प्रमुख ने कहा, 'किसी तरह का कानून बनाए जाने की जरूरत है। अब तक सिर्फ खिलाड़ियों को सजा दी जाती है लेकिन उन पर दबाव बनाने वाले खुले घूम रहे हैं... हमें उनके प्रति जिम्मेदारी तक करने के लिए कड़े कानूनों की जरूरत है।'

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने अग्रवाल से अपील की कि एथलीटों के डोप परीक्षण में इजाफा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले खिलाड़ियों को देश से रवाना होने से पहले डोप परीक्षण में पाक साफ होना चाहिए।

उन्होंने कहा ,'टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल पूरी तरह से पाक साफ होना चाहिए। देश से रवाना होने से पहले उन सभी का परीक्षण होना चाहिए। मैं भारत के डोपिंग के अपराधीकरण और इसके लिए कानून बनाने की वकालत करता रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed