{"_id":"6655fce8ac40a895ae0e74f0","slug":"moto-gp-will-not-be-organized-in-india-this-year-now-the-race-will-be-held-in-2025-know-the-whole-matter-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moto GP Championship: इस साल भारत में मोटो जीपी का आयोजन नहीं, अब 2025 में होगी रेस, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Moto GP Championship: इस साल भारत में मोटो जीपी का आयोजन नहीं, अब 2025 में होगी रेस, जानें पूरा मामला
Tue, 28 May 2024 09:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 28 May 2024 09:19 PM IST
सार
मंगलवार को सभी संबंधित पक्षों और उत्तर प्रदेश सरकार की बैठक में यह तय हुआ कि रेस का अगला सत्र 2025 में मार्च में कराया जाए।
विज्ञापन
मोटो जीपी
- फोटो : PTI
विस्तार
इस साल भारत में होने वाला मोटो जीपी चैंपियनशिप सितंबर में नहीं होगा। अब इसे मार्च 2025 के लिए स्थगित कर दिया गया है। रेस के स्थानीय प्रमोटर्स ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को इसकी जानकारी दी है। ऐसा कहा जा रहा था पिछले साल हुई रेस में रेस प्रमोटरों ने अधिकार रखने वालों को बकाया भुगतान नहीं किया था। इसके बाद 20 से 22 सितंबर के बीच होने वाले दूसरे सत्र पर अनिश्चितता मंडराने लगी थी।
मंगलवार को सभी संबंधित पक्षों और उत्तर प्रदेश सरकार की बैठक में यह तय हुआ कि रेस का अगला सत्र 2025 में मार्च में कराया जाए। इसे मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है।
एक अधिकारी ने कहा कि सभी भुगतान कर दिए गए हैं और जो बचे हैं, वे अगले साल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने नवंबर में भी रेस कराने के बारे में सोचा, लेकिन फिर चार लगातार रेस टीमों और राइडर्स के लिए मुश्किल होती। पहले सत्र में बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर हुई रेस में 50 हजार से अधिक फैंस जुटे थे।