फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Lalremsiami, a member of Indian women's team reached her village in Kolasib dist Mizoram

पिता की मौत के बावजूद मैदान पर उतरकर टीम को बनाया चैंपियन, महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी अब पहुंची गांव

Thu, 27 Jun 2019 04:49 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 27 Jun 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
Lalremsiami, a member of Indian women's team reached her village in Kolasib dist Mizoram
लालरेमसियामी - फोटो : ANI

जपान के हिरोशिमा में एफआईएच हॉकी सीरीज टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम युवा फॉरवर्ड लालरेमसियामी मंगलवार को मिजोरम के अपने गांव कोलासिब पहुंची।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने उनका स्वागत किया और जीत के लिए बधाई दी। पिता के निधन के बाद पहुंची लालरेमसियामी को देखते ही घर वालों के आंखो से आंसू छलक पड़े। 

रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी का टूर्नामेंट अपने नाम किया। सेमीफाइनल मैच से पहले दिल का दौरा पड़ने से लालरेमसियामी के पिता का निधन हो गया था, लेकिन वह टीम के साथ बनी रही और खिताब जीतकर टीम के साथ वापस लौटी।
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम ने हिरोशिमा हॉकी स्टेडियम में एशियाई चैम्पियन पर रविवार को शानदार जीत हासिल की। उनके इस जीत पर प्रधानमंत्री ने भी शुभकामनाएं दी। फाइनल में जीत के साथ-साथ टीम एफआईएच ओलिंपिक क्वालिफायर-2019 के लिए क्वालिफाइ कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में चिली को 4-2 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था और  इससे साथ ही उन्होंने एफआईएच ओलिंपिक क्वालिफायर-2019 के लिए भी जगह पक्की कर ली थी।  भारतीय टीम ने अपनी इस जीत को साथी खिलाड़ी लालरेमसियामी के पिता को समर्पित किया, जिनका शुक्रवार सुबह देहांत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed