{"_id":"60056b51853d0f3cf432f837","slug":"kiren-rijiju-says-do-not-count-my-tenure-if-india-does-not-reach-top-ten-of-2028-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"2028 के ओलंपिक में भारत टॉप 10 में होगा: किरेन रिजिजू","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
2028 के ओलंपिक में भारत टॉप 10 में होगा: किरेन रिजिजू
Mon, 18 Jan 2021 04:34 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 18 Jan 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
खेल मंत्री किरेन रिजिजू
- फोटो : social media
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि है अगर भारत 2028 के ओलंपिक में शीर्ष 10 में नहीं रहा तो उन्हें खेल मंत्री रहने का कोई महत्व नहीं है। इतना ही नहीं रिजिजू ने यह भी कहा कि अगर ऐसा संभव नहीं हुआ तो बतौर खेल मंत्री के रूप उनके कार्यकाल को नहीं गिना जाय।
विज्ञापन
पुणे में खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र के उद्घाटन समारोह में रिजिजू ने कहा, अगर भारत 2028 ओलंपिक के पदक तालिका में शीर्ष 10 में नहीं आता है, तो खेल मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल को मत काउंट करिए। हमने एलान किया है कि, भारत लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में शीर्ष 10 में होगा। इसके लिए हमने पहले ही तैयारी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि 2021 में टोक्यो ओलंपिक होने वाला है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि हम चैंपियन होंगे। मगर जो इस ओलंपिक में भाग लेने जा रहे हैं, उसे हम हर तरह का मदद करेंगे। खेल मंत्री ने आगे कहा कि खेल के क्षेत्र में जो विकास हो रहा है, उसका प्रभाव आर 2024 के पेरिस ओलंपिक में जरूर दिखेगा।
विज्ञापन
सरकार का इरादा देश भर में 1000 खेलो इंडिया खेल केंद्र शुरू करने का है
खेल मंत्री ने कहा कि सरकार का इरादा देश भर में जिला स्तर पर 1000 खेलो इंडिया खेल केंद्र शुरू करने का है। रिजिजू ने कहा, 'मेरा उद्देश्य 2028 के ओलंपिक द्वारा भारत को तालिका में शीर्ष 10 में लाना है और इसे संभव बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं का निर्माण करना होगा। इसके लिए हम देश भर में जिला स्तर पर लगभग 1,000 खेलो इंडिया खेल केंद्र शुरू करना चाहते हैं।'
उन्होंने कहा, 'हमारे पास देश में लगभग 700 जिले हैं, जिसका मतलब यह है कि हर जिले में कम से कम एक केन्द्र होगा, कुछ जिलों में एक से अधिक केन्द्र भी हो सकता है।'
The Khelo India State Center of Excellence in Pune was inaugurated by @KirenRijiju today. The Centre and States are working hand in hand to create a robust sports infrastructure network. 24 KISCE have been approved so far in various states. These will be sports excellence centers pic.twitter.com/ZhJK96miWq
— Kiren Rijiju Office (@RijijuOffice) January 18, 2021