फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Joginder Sharma, Akhil Kumar, Ajay thakur on streets as police officers amid coronavirus lockdown

कभी बतौर खिलाड़ी लहराया था तिरंगा, अब खाकी वर्दी पहनकर कोरोना से देश की रक्षा कर रहे ये खिलाड़ी

Sun, 29 Mar 2020 02:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Mar 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Joginder Sharma, Akhil Kumar, Ajay thakur on streets as police officers amid coronavirus  lockdown
जोगिन्दर-अखिल-अजय - फोटो : amar ujala

खेल के मैदान पर देश का परचम लहराने वाले कुछ भारतीय खिलाड़ी इस समय कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में देशव्यापी बंद के दौरान पुलिस की अपनी ड्यूटी निभाते हुए सड़कों पर उतरकर लोगों से अपने घरों में रहने का आग्रह कर रहे हैं। विश्व कप विजेता क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा, भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान राजपाल सिंह, राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज अखिल कुमार और एशियाई खेल चैम्पियन कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर सभी पूर्णकालिक पुलिस अधिकारी हैं और खेल जगत में उनकी उपलब्धियों के कारण उन्हें यह नौकरी मिली है।

विज्ञापन



जोगिंदर शर्मा : डीएसपी हरियाणा पुलिस (2007 टी-20 विश्वकप फाइनल के हीरो)

इस समय एक अलग तरह की चुनौती सामने है। हमारी ड्यूटी सुबह छह बजे से शुरू हो जाती है जिसमें लोगों को जागरूक करना, बंद का पालन करना और चिकित्सा सुविधायें देना शामिल है।

विज्ञापन


राजपाल सिंह: मोहाली में डीएसपी (भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान)

मैं पुलिस की पूर्णकालिक नौकरी कर रहा हूं और इस समय मुख्य काम लॉकडाउन का पालन कराना है। इसके साथ ही जरूरतमंदों को जरूरी चीजें मुहैया कराने पर भी हमारा जोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्केबाज अखिल कुमार : डीएसपी, गुरुग्राम (2006 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन)

लोग सहयोग कर रहे हैं। जरूरी सामान मिलने से ज्यादा घबराहट भी नहीं है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने से ही यह वायरस रूक सकेगा। लोग भी समझ रहे हैं।


मुक्केबाज जितेंद्र कुमार : डीएसपी हरियाणा पुलिस, रेवाड़ी (2006 राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता)

हम अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं । हम जमीन से जुड़े हैं और हमें पता है कि भूख क्या होती है।’


अजय ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पुलिस, बिलासपुर (2016 कबड्डी विश्व कप विजेता टीम के सदस्य)

हम मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर्स लेकर चलते हैं लेकिन सबसे बड़ी सुरक्षा यही है कि लोग सड़क पर नहीं उतरे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

On duty # अभी भी समय है अपने घर रहे ओर दूसरों क़ो भी बोले आप सब सहयोग करें प्रशासन का । तभी य मुमकिन है

A post shared by AJAY THAKUR (@ajaythakurkabaddi) on

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed