{"_id":"61789e799ae8b30b635e5fdf","slug":"jasmine-reached-the-final-after-defeating-simranjeet-kaur-in-women-national-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप: ओलंपियन सिमरनजीत को हराकर जैस्मीन फाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप: ओलंपियन सिमरनजीत को हराकर जैस्मीन फाइनल में पहुंचीं
Wed, 27 Oct 2021 06:04 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:04 AM IST
सार
एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य विजेता जैस्मीन ने पंजाब की सिमरनजीत को 3-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा की युवा मुक्केबाज जैस्मीन (60 किग्रा) ने विश्व चैंपियनशिप की कांस्य विजेता और ओलंपियन सिमरनजीत कौर पर उलटफेर भरी जीत के साथ महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य विजेता जैस्मीन ने पंजाब की सिमरनजीत को 3-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की मीना रानी ने मिजोरम की क्रोशमंगईहसांगी को 4-1 से हराया। तेलंगाना की निकहत जरीन (52 किग्रा) ने उत्तर प्रदेश की राशि को 5-0 से और एशियाई चैंपियन हरियाणा की पूजा रानी (81 किग्रा) ने मिजोरम की लालफकमावी राल्ते को 5-0 से मात दी।
विज्ञापन