{"_id":"5ef0dc738ac95367406f7c1d","slug":"japan-withdraws-hosting-bid-for-2023-women-s-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान 2023 महिला विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी वापस लेगा, अब इन दो देशों की दावेदारी का रास्ता साफ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
जापान 2023 महिला विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी वापस लेगा, अब इन दो देशों की दावेदारी का रास्ता साफ
Mon, 22 Jun 2020 10:02 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
जापान फुटबॉल संघ (जेएफए) के 2023 महिला विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी से हटने की संभावना है। जापान की समाचार एजेंसी क्योदो की सोमवार की रिपोर्ट में हटने की प्रक्रिया लंबित होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
खबर में जेएफए के सूत्रों का हवाला दिया गया है। जापान के हटने से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त दावेदारी का रास्ता साफ हो जाएगा। इस दावेदारी को इस महीने की शुरुआत में फीफा से सर्वश्रेष्ठ आकलन अंक मिले थे।
विज्ञापन
जापान की दावेदारी दूसरे जबकि कोलंबिया की तीसरे स्थान पर आंकी गई थी।फीफा को गुरुवार को विजेता के नाम की घोषणा करनी है। जेएफए ने हालांकि इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की दावेदारी को संभावित पांच में से 4.1 अंक मिले थे जबकि जापान की बोली को 3.9 अंक दिए गए थे। कोलंबिया को 2.8 अंक मिले थे।
विज्ञापन