{"_id":"60ce0ca98ebc3e2c5f7cac9d","slug":"japan-imposes-stringent-rules-on-indian-olympic-team-ioa-says-unfair-and-discriminatory","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान ने भारतीय ओलंपिक दल पर लगाए कड़े नियम, आईओए ने कहा- अनुचित और भेदभावपूर्ण","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जापान ने भारतीय ओलंपिक दल पर लगाए कड़े नियम, आईओए ने कहा- अनुचित और भेदभावपूर्ण
Sat, 19 Jun 2021 08:56 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 19 Jun 2021 08:56 PM IST
सार
ये सख्त नियम उन 11 देशों के सभी यात्रियों, जिसमें खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ शामिल हैं। दरअसल, ये नियम उके लिए लगाए गए हैं, जहां कोविड-19 के अलग वैरिएंट मिले हैं। इन देशों में भारत भी शामिल हैं।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
जापान की सरकार ने टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों को रवानगी से एक हफ्ते पहले रोज कोरोना जांच कराने के लिए कहा है। साथ ही ये भी कहा है कि वहां पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी तीन दिन तक अन्य देश के किसी भी व्यक्ति से मेलजोल नहीं करे। जापान के इस बात से भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) काफी नाराज है।
विज्ञापन
ये सख्त नियम उन 11 देशों के सभी यात्रियों, जिसमें खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ शामिल हैं। दरअसल, ये नियम उके लिए लगाए गए हैं, जहां कोविड-19 के अलग वैरिएंट मिले हैं। इन देशों में भारत भी शामिल हैं। आईओए ने इनकी काफी कड़ी आलोचना की और इन्हें अनुचित और भेदभावपूर्ण बताया। उसने खेलों की आयोजन समिति को पत्र लिखा है और उससे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि कोविड-19 को रोकने की व्यवस्था से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कोई 'प्रतिकूल और हानिकारक प्रभाव' नहीं पड़े।
विज्ञापन
भारत में दूसरी लहर के बाद कोविड-19 हालात काफी सुधर चुके हैं और रोज संक्रमण के मामले तीन लाख से ज्यादा से घटकर अब 60,000 हो गए हैं। बता दें कि भारत को ग्रुप एक में अफगानिस्तान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है।
विज्ञापन