फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   issf shooting world cup players breaching bio bubble SAI asks NRAI to submit report by shooters

विश्व कप पर कोरोना का साया, विदेशी शूटर खुलेआम उड़ा रहे दिशा निर्देशों की धज्जियां

Sat, 20 Mar 2021 11:09 PM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 20 Mar 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
issf shooting world cup players breaching bio bubble SAI asks NRAI to submit report by shooters
- - फोटो : social media

टोक्यो ओलंपिक से पहले हो रहे शूटिंग विश्व कप पर बुरी तरह कोरोना का साया पड़ गया है। पहले नामी विदेशी शूटर के संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार की सुबह दो भारतीय समेत तीन शूटर कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से एक भारतीय शूटर मुख्य टीम में शामिल था और उसे शनिवार को ही क्वालिफाइंग राउंड में खेलना था। अंतिम क्षणों में इस शूटर की जगह एक अन्य भारतीय शूटर को टीम में शामिल किया गया। आनन-फानन में इनके संपर्क में आए सभी शूटरों का टेस्ट कराया गया है। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव निकली है। वहीं कई विदेशी शूटर खुलेआम बायो बबल को तोड़ दिल्ली भ्रमण कर रहे हैं, जिससे एनआरएआई की नींद उड़ी हुई है। आयोजन समिति की ओर से विदेशी शूटरों के लिए फिर से एडवाइजरी जारी की जा रही है।

विज्ञापन


विश्व कप में कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले शूटरों की संख्या चार हो गई है। ये सभी फरीदाबाद के अस्पताल में दाखिल कराए गए हैं। दो भारतीयों के अलावा संक्रमित पाया गया शूटर दक्षिण अमेरिकी देश का है। उसे भी आज अपनी इवेंट खेलनी थी। शूटरों के संक्रमित पाए जाने के बाद भारतीय खेमे में हड़कंप की स्थिति रही। पूरी टीम का आज फिर आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। 
विज्ञापन


दिल्ली भ्रमण कर रहे हैं विदेशी शूटर

आयोजनकर्ताओं की नाराजगी की वजह विदेशी शूटरों का इधर-उधर कहीं भी घूमना है। शनिवार को पदक जीतने वाले एक विदेशी शूटर ने दिल्ली भ्रमण की अपनी तस्वीरें बाकायदा सोशल मीडिया पर साझा कीं। ये शूटर हुमायुं के मकबरा, इंडिया गेट और खान मार्केट घूमकर आया। वहीं आयोजनकर्ताओं की ओर से जारी एसओपी में साफ कहा गया है कि कोई भी शूटर बाहर नहीं जाएगा और बबल में रहेगा। उसे होटल से रेंज और रेंज से होटल आने-जाने की इजाजत होगी, लेकिन विदेशी शूटर इस नियम की साफ तौर पर अनदेखी कर रहे हैं। होटल से कैब बुक कराकर ये विदेशी शूटर दिल्ली में कहीं भी भ्रमण कर रहे हैं। पदक जीतने वाले शूटर का कहना है कि वह आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद बाहर गए हैं और उन्होंने टीका लगवा रखा है। सिर्फ यही शूटर नहीं बल्कि कुछ देशों के शूटर आगरा भ्रमण पर भी गए हैं। एनआरएआई के एक अधिकारी का कहना है कि उनकी ओर से इस संबंध में फिर से एडवाइजरी जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साई ने विदेशी शूटरों के दिल्ली भ्रमण और बाहर घूमने के मामलो का संज्ञान लेते हुए एनआरएआई से जवाब मांग लिया है। साई को भी सूचना मिली कि विदेशी शूटर खुलेआम एसओपी का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर उसने फेडरेशन से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed