फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ISSF Shooting World Cup: Bronze for Indian womens 10m air pistol team 

ISSF World Cup: मनु-यशस्विनी-सरनोबत की भारतीय तिकड़ी ने 10 मी एयर पिस्टल में जीता कांस्य पदक

Fri, 25 Jun 2021 07:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्रोएशिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्रोएशिया Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 25 Jun 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
ISSF Shooting World Cup: Bronze for Indian womens 10m air pistol team 
मनु-यशस्विनी-सरनोबत - फोटो : social media

मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल और राही सरनोबत की भारतीय तिकड़ी ने शुक्रवार को आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय महिला एयर पिस्टल टीम ने वेरोनिका मेजर, मिरियम जाको और सारा राहेल फैबियन को कांस्य पदक के मुकाबले में 16-12 से शिकस्त दी। तीनों भारतीयों ने 573 के स्कोर से तीसरे स्थान से फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इससे पहले ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार की भारतीय पुरुष टीम को 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मैच में हार का सामना करना पड़ा जबकि महिला निशानेबाज क्वालीफाइंग दौर से आगे नहीं बढ़ सकीं। 

विज्ञापन

भारतीय पुरुष टीम को तीसरे स्थान के मैच में सर्बिया की टीम से 14-16 से हार मिली जिसमें मिलेंको सेबिच, मिलुटिन स्टेफानोविच और लजर कोवासेविच शामिल थे। अंजुम मौदगिल, अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वलारिवान की महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा जो क्वालीफिकेशन दौर में कुल 1867.7 अंक से 11वें स्थान पर रहीं। ये तीनों निशानेबाज गुरूवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में भी पहुंचने में असफल रही थीं। भारत की शुरुआत विश्व कप में इतनी अच्छी नहीं रही, जिसमें कई निशानेबाज गुरुवार को अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में जगह नहीं बना सके। सौरभ चौधरी एकमात्र भारतीय पदकधारी रहे। 19 साल के इस निशानेबाज ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। टोक्यो ओलंपिक से पहले यह भारतीय टीम का अंतिम प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed