{"_id":"6283d155db9c2a4e375bb2d3","slug":"issf-junior-world-cup-manu-bhakar-esha-singh-rhythm-sangwan-win-gold-in-25m-pistol-junior-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISSF Junior World Cup: मनु भाकर, इशा और रिदम ने किया कमाल, जूनियर विश्वकप की 25 मीटर पिस्टल में जीता सोना","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ISSF Junior World Cup: मनु भाकर, इशा और रिदम ने किया कमाल, जूनियर विश्वकप की 25 मीटर पिस्टल में जीता सोना
Tue, 17 May 2022 10:16 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 17 May 2022 10:16 PM IST
सार
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन मिश्रित टीम स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किया जब पंकज मखीजा और सिफ्त कौर सामरा की जोड़ी को स्वर्ण पदक के मुकाबले में पोलैंड के चोजनोवस्की और पियोत्रोवस्का की जोड़ी के खिलाफ 12-16 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
इशा सिंह, रिदम सांगवान और मनु भाकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनु भाकर, इशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने मंगलवार को सुहल में आईएसएसएफ जूनियर विश्वकप की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा के फाइनल में मेजबान जर्मनी को 16-2 से हराया, जिससे भारत की महिला पिस्टल निशानेबाजों ने पांचों स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले।
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन मिश्रित टीम स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किया जब पंकज मखीजा और सिफ्त कौर सामरा की जोड़ी को स्वर्ण पदक के मुकाबले में पोलैंड के माइकल चोजनोवस्की और यूलिया पियोत्रोवस्का की जोड़ी के खिलाफ 12-16 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने प्रतियोगिता में अब तक 11 स्वर्ण, 13 रजत और चार कांस्य पदक जीत लिए हैं। भारत का चैंपियन बनना तय है। इटली की टीम चार स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर है।
शॉटगन स्पर्धाओं के पदक अभी बाकी है जिससे इटली की टीम अपने और भारत के बीच के अंतर को कम करने का प्रयास करेगी। स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंची भारत की महिला पिस्टल टीम दूसरे क्वालिफिकेशन चरण में माइकला बोसेल, वेनेसा सीगर और मिया फॉक्स की जर्मनी की तिकड़ी के बाद दूसरे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
क्वालिफिकेशन में जर्मनी की टीम के 437 अंक के मुकाबले भारतीय टीम ने संभावित 450 में से 431 अंक जुटाए थे। फाइनल में हालांकि भारतीय तिकड़ी ने मेजबान देश की निशानेबाजों को कोई मौका नहीं दिया और आसान जीत दर्ज की। पंकज और सिफ्त की जोड़ी पहले क्वालिफिकेशन में चौथे जबकि दूसरे क्वालिफिकेशन में दूसरे स्थान पर रही थी जिससे उसने थ्री पोजीशन मिश्रित टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाई।
कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा और पोलैंड की जोड़ी ने अपने देश के लिए प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक जीता। परिनाज धारीवाल ने महिला स्कीट के सेमीफाइनल चरण में जगह बनाई। वह क्वालिफिकेशन में 109 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं थी।