{"_id":"5fb2403a8ebc3e9bf00e194c","slug":"ioc-president-thomas-bach-gave-hints-tokyo-olympics-participants-may-be-vaccinated","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओसी अध्यक्ष बाक ने दिया संकेत, टोक्यो ओलंपिक के प्रतिभागियों को लगाया जा सकता है टीका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आईओसी अध्यक्ष बाक ने दिया संकेत, टोक्यो ओलंपिक के प्रतिभागियों को लगाया जा सकता है टीका
Mon, 16 Nov 2020 02:32 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 Nov 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी की वजह से इस साल का ओलंपिक स्थगित हो चुका है और अब इसका आयोजन अगले साल 2021 में टोक्यो में ही किया जाएगा। हालांकि संक्रमण के खतरे को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और जापान की सरकार किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है, यही कारण है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को इसी संबंध में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के साथ बैठक के बाद खिलाड़ियों को टीका लगाने के संकेत दिए। बाक ने कहा कि अगले साल टोक्यो ओलंपिक के लिए आने वाले ओलंपिक प्रतिभागियों और प्रशंसकों को टीकाकरण की जरूरत पड़ सकती है जिससे कि जापान की जनता को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
बाक ने कहा, ‘जापान के लोगों को बचाने के लिए और जापान की जनता के प्रति सम्मान को देखते हुए, आईओसी हर संभव: प्रयास करेगा कि अधिक से अधिक लोग आएं, ओलंपिक प्रतिभागी और मेहमान टीके के साथ यहां आएंगे अगर तब तक टीका उपलब्ध हो तो।’ उन्होंने कहा, ‘इससे हम सभी बेहद आश्वस्त होंगे कि हम अगले साल ओलंपिक स्टेडियम में दर्शकों की मेजबानी कर सकते हैं और दर्शक सुरक्षित माहौल का लुत्फ उठाएंगे।’
विज्ञापन
बाक दो दिन तक लगातार बैठक करेंगे और राजनेताओं और टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों के साथ तस्वीरें खिंचवाएंगे जिसका लक्ष्य जापान की जनता को यह साबित करना है कि महामारी के दौरान ओलंपिक का आयोजन सुरक्षित होगा। ओलंपिक 23 जुलाई 2021 को शुरू होने हैं।