फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA writes to health minister for vaccination of Olympics-bound athletes on priority basis

ओलंपिक जाने वाले एथलीटों के टीकाकरण के लिए आईओए ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Tue, 09 Feb 2021 08:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Feb 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
IOA writes to health minister for vaccination of Olympics-bound athletes on priority basis
आईओए

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह टोक्यो ओलंपिक के लिए चुने गए एथलीटों को प्राथमिता के आधार पर टीकाकरण करने पर विचार करें, जिससे कि खेलों के लिए रवाना होने से पहले उन्हें पर्याप्त समय मिल सके। 

विज्ञापन


आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने पत्र में लिखा, 'टोक्यो ओलंपिक खेलों के शुरू होने में अभी पांच महीने बाकी हैं, इसलिए एथलीटों और भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों के लिए टीकाकरण के दो खुराक लगाने को प्राथमिकता के आधार पर विचार करना आवश्यक है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम आपके कार्यालय से इस संबंध में टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय एथलीटों और अधिकारियों के लिए कोरोना के टीकाकरण पर विचार करने का अनुरोध करते हैं। हम इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की उम्मीद कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओए महासचिव ने कहा कि भारतीय एथलीटों के 17 खेलों में 150 से अधिक एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए चयन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। अब तक 74 एथलीटों ने क्वालीफिकेशन हासिल किया है और हमारा अनुमान है कि इसमें 158 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।'

बता दें कि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण स्थगित होने के बाद इन खेलों का आयोजन इस साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक जापान की राजधानी टोक्यो में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed