फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Superstar Shanky dance with current Champion girlfriend Samanta Ervin

Shanky Dance In WWE: भारतीय सुपरस्टार की दीवानी हुई मौजूदा चैंपियन की गर्लफ्रेंड, साथ में किया डांस, वीडियो वायरल

Sun, 05 Jun 2022 01:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 01:31 PM IST
सार

शैंकी के डांस का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया में इसका वीडियो तेजी से वायरल हो चुका है। इस वीडियो में समांता इर्विन भी शैंकी के साथ ठुमके लगाती दिख रही हैं। 
 

विज्ञापन
Indian Superstar Shanky dance with current Champion girlfriend Samanta Ervin
समांता के साथ डांस करते शैंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डब्लूडब्लूई में भारतीय पहलवानों का जलवा एक बार फिर देखने को मिल रहा है। कभी वीर महान विदेशी पहलवानों को जमकर पीटते हैं तो कभी जिंदर महल के सामने विपक्षी पानी मांगते दिखते हैं। शैंकी भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। रिंग के अंदर मुकाबले जीतने के साथ ही वो रिंग के बाहर अपने डांस से फैंस का दिल जीत रहे हैं। इस हफ्ते भी उन्होंने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया। मौजूदा आईसी चैंपियन की गर्लफ्रेंड समांता इर्विन भी उनकी दीवानी हो चुकी हैं और इस बार तो उन्होंने शैंकी के साथ मस्त डांस किया। दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


इस हफ्ते जिंदर महल के मैच के दौरान शैंकी ने अपने डांस का जलवा बिखेरा और इस बार समांता इर्विन ने भी उनका साथ दिया। हालांकि, जिंदर महल को यह पसंद नहीं आया और वो गुस्सा होकर चले गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

शैंकी की वजह से मैच हारने से बचे महल
इस हफ्ते स्मैक डाउन के मैच से पहले जिंदर महल ने शैंकी को डांस करने से मना किया था, लेकिन शैंकी खुद को रोक नहीं पाए और मैच के दौरान कई बार डांस किया। उनके डांस की वजह से महल का ध्यान भटका और वो मैच हारने की कगार पर आ गए थे। इसके बाद शैंकी ने उनकी मदद करते हुए रेफरी को अपनी बातों में फंसा लिया और महल को वापसी का मौका मिला गया। इसके बाद महल ने हम्बर्टो को पीटकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। 



मैच खत्म होने के बाद शैंकी भांगड़ा करने लगे और महल को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश की, लेकिन महल गुस्सा होकर वहां से चले गए। इसके बाद शैंकी ने रिंग इनाउंस समांता इर्विन के सामने डांस करना शुरू कर दिया और समांता भी इसमें शामिल हो गईं। शैंकी ने पिछले हफ्ते भी इर्विन के सामने जबरदस्त डांस किया था। 

फैंस को पसंद आ रहा शैंकी का नया रूप
शैंकी अब तक डब्लूडब्लूई में सिर्फ किलर के रूप में इस्तेमाल हो रहे थे, लेकिन अब वो जमकर फैंस को मजा दे रहे हैं। उनका मजाकिया अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वीर महान रॉ में कमाल कर रहे हैं और शैंकी अपने डांस से फैंस का दिल जीत रहे हैं। उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है और आने वाले समय में वो बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed