{"_id":"62ae8fa4428bb25cff51ed6d","slug":"india-won-a-medal-in-asian-cycling-after-17-years-riders-won-one-silver-and-six-bronze","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Track Cycling: भारत ने एशियाई साइकलिंग में 17 साल बाद जीता पदक, राइडरों ने एक रजत और छह कांस्य जीते","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Asian Track Cycling: भारत ने एशियाई साइकलिंग में 17 साल बाद जीता पदक, राइडरों ने एक रजत और छह कांस्य जीते
Sun, 19 Jun 2022 08:23 AM IST
शक्तिराज सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 19 Jun 2022 08:23 AM IST
सार
जूनियर वर्ग की 4 किलोमीटर टीम परस्यूट में पूजा, हिमांशी, रीत कपूर और जसमीक की चौकड़ी ने भारत को रजत दिलाया। स्वर्ण कोरिया ने जीता।
विज्ञापन
साइकलिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत ने 17 साल बाद सीनियर वर्ग में एशियाई ट्रैक साइकलिंग चैंपियनशिप में पहला पदक जीतने में सफलता हासिल की है। आईजी स्टेडियम वेलड्रोम में शनिवार से शुरु हुई चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने जूनियर और सीनियर वर्ग में एक रजत और छह कांस्य जीते। पांच स्वर्ण पदक के साथ कोरिया का दबदबा रहा।
सीनियर वर्ग में टीम परस्यूट में मिला पहला पदक
एशियाई साइकलिंग के सीनियर वर्ग में भारत की महिलाओं ने अंतिम बार 2005 में पदक जीता। शनिवार को चार किलोमीटर टीम परस्यूट में मीनाक्षी, मोनिका जाट, राजिये देवी, छायानिका गोगोई ने 4 मिनट 44.69 सेकंड का समय निकालकर उजबेकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए कांस्य जीता। सीनियर वर्ग में 17 साल बाद यही पदक मिला। कोरिया ने स्वर्ण और कजाखस्तान ने रजत जीता।
महिलाओं की टीम स्प्रिंट में त्रिशा पॉल, शशिकला अगाशे और मयूरी लूटे की टीम ने 50.43 सेकंड के साथ कांस्य जीता। टीम की सदस्य मयूरी ने पदक जीतने के बाद कहा कि वह लंबे समय से बाहर ट्रेनिंग कर रही थीं और टीम की बाकी सदस्य यहीं थीं, लेकिन उनकी अच्छी फॉर्म का फाएदा मिला। हीट्स में खराब समय के बाद फाइनल के लिए नए सिरे से बनाई रणनीति काम कर गई।
विज्ञापन
पैरा राइडर ज्योति ने जीता स्वर्ण
इससे पहले जूनियर वर्ग की 4 किलोमीटर टीम परस्यूट में पूजा, हिमांशी, रीत कपूर और जसमीक की चौकड़ी ने भारत को रजत दिलाया। स्वर्ण कोरिया ने जीता। लड़कों में नीरज, बीरजीत, आशीर्वाद, गुरनूर ने इसी इवेंट में कांस्य जीता। पैरा साइकलिंग की सी-1 सी-5 500 मीटर टाइम ट्रायल में भारत की ज्योति गदेरिया ने 58.28 सेकंड केसाथ स्वर्ण जीता।