फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IAS Association honored LY Suhas won silver medal in badminton at Tokyo Paralympics 2020

सम्मान: आईएएस एसोसिएशन ने सुहास को किया सम्मानित, टोक्यो पैरालंपिक में जीता था रजत पदक

Sun, 26 Sep 2021 08:56 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 26 Sep 2021 08:56 AM IST
सार

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास यथिराज को  केंद्रीय आईएएस एसोसिएशन ने टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीतने के लिए सम्मानित किया। पैरालंपिक में सुहास ने रजत पदक अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
IAS Association honored LY Suhas won silver medal in badminton at Tokyo Paralympics 2020
सुहास यथिराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल यथिराज को शनिवार को केंद्रीय आईएएस एसोसिएशन द्वारा टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में रजत पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस दौरान टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया। सुहास पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पहले अधिकारी हैं। वह टोक्यो में फ्रांस के लुकास माजुर से पुरुष एकल के एसएल चार वर्ग के फाइनल में हार गए थे। इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सुहास एलवाई ने टोक्यो में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने सभी सिविल सेवकों से आह्वान किया कि वे नागरिकों के सेवक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। ठाकुर ने कहा, ‘राष्ट्र को हमारे खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व है जिन्होंने टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में 19 पदक और टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 में सात पदक जीते।’ इस कार्यक्रम में खेल एवं युवा राज्य मामलो के मंत्री खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed