{"_id":"5e3c1f8e8ebc3ee5b047fa6c","slug":"gold-medal-in-olympic-games-changes-scenario-of-indian-shooting-says-abhishek-verma","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अभिनव बिंद्रा के स्वर्ण ने भारत में निशानेबाजी का परिदृश्य पूरी तरह बदल दिया'","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
'अभिनव बिंद्रा के स्वर्ण ने भारत में निशानेबाजी का परिदृश्य पूरी तरह बदल दिया'
Fri, 07 Feb 2020 07:58 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 07 Feb 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
अभिनव बिंद्रा
उभरते हुए पिस्टल निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने गुरूवार को कहा कि अभिनव बिंद्रा के ओलंपिक स्वर्ण ने देश में निशानेबाजी के परिदृश्य को बदल दिया और कई युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गये। वर्मा ने कहा कि उनके स्वर्ण ने कई युवा निशानेबाजों का हौसला बढ़ाया। वर्मा ने कहा, ‘अभिनव बिंद्रा के स्वर्ण पदक ने हमारे देश में निशानेबाजी के परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया। इसने मेरे जैसे कई उभरते हुए निशानेबाजों का मनोबल बढ़ाया कि हम भी खेल में अच्छा कर सकते हैं और अपने देश के लिये पदक जीत सकते हैं।’
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत ने रिकार्ड 15 कोटे हासिल कर लिए हैं। वर्मा भी इनमें से एक ओलंपिक कोटा जुटाने में सफल रहे जिन्होंने बीजिंग विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। वर्मा ने कहा, ‘मैं खुद को निखारने के लिये और कड़ी मेहनत कर रहा हूं ताकि 2020 टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकूं।’
विज्ञापन