{"_id":"5948c8044f1c1bf8188b48f8","slug":"former-indian-hockey-team-captain-sardar-singh-summoned-by-uk-police-for-sexual-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को ब्रिटेन पुलिस ने रेप के मामले में पूछताछ को बुलाया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को ब्रिटेन पुलिस ने रेप के मामले में पूछताछ को बुलाया
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
सरदार सिंह को ब्रिटेन पुलिस ने तलब किया
पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह एक बार फिर मुश्किलों में पड़ते नजर आ रहे हैं। उन्हें रेप के आरोप के मामले में ब्रिटेन पुलिस की ओर से बुलाया गया है। दरअसल सरदार सिंह पर ब्रिटेन की महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज है। इसी मामले पर ब्रिटेन पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले साल भारतीय मूल की ब्रिटिश खिलाड़ी पीड़िता अशपाल भोगल उनकी कथित मंगेतर ने इंग्लैंड में लीड्स पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सरदार सिंह ने उनके साथ भारत और इग्लैंड में रेप किया। इस आरोप के बाद सरदार सिंह पर भारत में भी केस दर्ज किया गया। और उसके बाद उनसे हॉकी टीम की कप्तानी छीन ली गई था।
विज्ञापन
बता दें कि सरदार सिंह इस समय लंदन में हॉकी वर्ल्ड लीग खेल रहे हैं। भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को हुए पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की है। हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से करारी हार दी थी। माना जा रहा है कि इससे भारतीय हॉकी टीम के आत्मविश्वास में भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन