{"_id":"69f977bfa1b85c35240672a2","slug":"first-loss-since-gukesh-magnus-carlsen-s-year-long-win-streak-broken-by-dutch-gm-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक साल बाद क्लासिकल शतरंज में हारे कार्लसन; गुकेश के बाद अब इस डच ग्रैंडमास्टर ने दी शिकस्त","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
VIDEO: एक साल बाद क्लासिकल शतरंज में हारे कार्लसन; गुकेश के बाद अब इस डच ग्रैंडमास्टर ने दी शिकस्त
Tue, 05 May 2026 10:23 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 05 May 2026 10:23 AM IST
सार
विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल शतरंज में एक साल बाद हार का सामना करना पड़ा। डच ग्रैंडमास्टर जोर्डन वान फॉरेस्ट ने टेपे सिजमेन टूर्नामेंट 2026 में उन्हें हराकर उनकी शानदार जीत की लय तोड़ दी। यह हार गुकेश से मिली हार के बाद पहली क्लासिकल हार है।
विज्ञापन
कार्लसन को शिकस्त मिली
- फोटो : Twitter
विस्तार
विश्व नंबर-एक मैग्नस कार्लसन को आखिरकार क्लासिकल शतरंज में हार झेलनी पड़ी। नॉर्वे चेस 2025 में भारत के विश्व चैंपियन गुकेश डोम्माराजू से हारने के बाद कार्लसन लगातार अजेय चल रहे थे, लेकिन अब उनकी यह लय टूट गई है। टेपे सिजमेन चेस टूर्नामेंट 2026 के चौथे दौर में नीदरलैंड्स के ग्रैंडमास्टर जोर्डन वान फॉरेस्ट ने कार्लसन को मात दी।
विज्ञापन
Trending Videos
रोमांचक मुकाबले में पलटा खेल
मुकाबला बेहद तनावपूर्ण रहा। एंडगेम के दौरान दोनों खिलाड़ियों के पास समय कम था और स्थिति जटिल बनी हुई थी। एक समय ऐसा लग रहा था कि कार्लसन मुकाबला ड्रॉ करा लेंगे, लेकिन वान फॉरेस्ट ने दबाव बनाए रखा। आखिर में उन्होंने शानदार चालों की सीरीज से कार्लसन के नाइट को फंसा दिया, जिसके बाद नॉर्वे के दिग्गज खिलाड़ी को हार माननी पड़ी।

The final moments of @jordenvforeest defeating World no.1 Magnus Carlsen with the White pieces in Round 4 of @tepesigeman Chess 2026! pic.twitter.com/CdO90xB49W
— ChessBase India (@ChessbaseIndia) May 4, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
जीत के बाद क्या बोले वान फॉरेस्ट?
मैच जीतने के बाद डच ग्रैंडमास्टर ने कहा, 'मैं तो ड्रॉ के लिए तैयार हो चुका था और उससे संतुष्ट भी था, लेकिन अचानक मुझे मौका मिला और फिर खेल दोबारा नियंत्रण से बाहर हो गया।' उन्होंने आगे कहा. 'यह बेहद दिलचस्प मुकाबला था और मुझे लगता है कि उन्हें भी ऐसा ही लगा, इसलिए हमने खेल के बाद काफी चर्चा की।'

क्यों खास है यह हार?
यह हार सिर्फ एक नतीजा नहीं, बल्कि कार्लसन की लंबी अजेय श्रृंखला के टूटने की कहानी है। 2022 में विश्व खिताब छोड़ने के बाद कार्लसन ने क्लासिकल शतरंज कम खेला है और वह रैपिड, ब्लिट्ज और फ्रीस्टाइल फॉर्मेट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। माल्मो में यह टूर्नामेंट नॉर्वे चेस 2026 की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है, इसलिए उनकी हार ने टूर्नामेंट में और दिलचस्पी बढ़ा दी है। टूर्नामेंट में 14 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी यागिज काआन एर्दोगमुस फिलहाल एकल बढ़त पर हैं, जिसने प्रतियोगिता को और रोमांचक बना दिया है।