{"_id":"59d76c0c4f1c1b71548b6072","slug":"fifa-under-17-world-cup-soccer-begins-with-colombia-and-ghana-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा अंडर-17 का आगाज: भारत-अमेरिका के बीच रात 8 बजे से मैच, मोदी मौजूद रहेंगे ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फीफा अंडर-17 का आगाज: भारत-अमेरिका के बीच रात 8 बजे से मैच, मोदी मौजूद रहेंगे
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 06 Oct 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
fifa U 17 football world cup
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा अंडर-17 का नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को आगाज हुआ। पहला मैच कोलंबिया और घाना के बीच शुरू हो गया है। इसके बाद रात 8 बजे से भारत और अमेरिका के बीच मैच होगा। इस मैच के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। फीफा की महासचिव फातमा समौरा और फीफा टूर्नामेंटों के प्रमुख जेमी यारजा भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नेहरू स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल के दिग्गज आईएम विजयन, बाईचुंग भूटिया और वर्तमान कप्तान सुनील क्षेत्री के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 60 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। सूत्रों ने कहा है कि स्टेडियम में दर्शकों के भारी संख्या में आने की उम्मीद है।
पढ़ेंः- फीफा अंडर-17: गोलकीपर के रूप में अपने को चुनौती देने के लिए तैयार हैं धीरज सिंह
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व कप में भाग ले रही सभी टीमों का स्वागत किया। उन्होंने ट्विट किया है, 'फीफा में भाग लेने वाली सभी टीमों का स्वागत और शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है फीफा अंडर-17 फुटबॉल प्रेमियों के लिए मजेदार होगा'।
विज्ञापन
नियमानुसार फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की गई। फीफा में इस तरह के टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी की परंपरा नहीं है। टूर्नामेंट के डायरेक्टर (स्थानीय आयोजन समिति) जेवियर सेपी की माने तो ओपनिंग सेरेमनी को लेकर फीफा और भारत सरकार के बीच बातचीत हुई थी।
पढ़ेंः- FIFA U-17 WC: सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को दिया स्पेशल मैसेज
सेपी ने कहा, 'भारत फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल के रूप में पहली बार बड़े आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत में देश में राजधानी दिल्ली सहित सभी छह शहर इसकी मेजबानी के लिए तैयार हैं। सभी स्टेडियम और फुटबॉल के इस सबसे आयोजन के लिए सभी ढांचा पूरी तरह तैयार हैं। मुझे इसमें शिरकत करने वाली भारत सहित सभी 24 टीमों ने किसी भी तरह की बड़ी दिक्कत की शिकायत नहीं की है।'
पढ़ेंः- ICC U17WC: वर्ल्ड के वो 5 स्टार फुटबॉलर्स, जिनका खेल देखने के लिए बेकरार हैं फैंस
उन्होंने आगे कहा, 'मेरा इस अंडर-17 वर्ल्ड कप में पहली बार शिरकत करने जा रही मेजबान भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए यही संदेश है कि वे इसमें जीत और हार की चिंता किए बिना इसमें शिरकत कर ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने के बारे में ही सोचे। मेरी भारतीय टीम के नौजवान खिलाड़ियों को यही सलाह है कि वे इसमें मैदान पर उतर अपनी पूरी ताकत और शिद्दत से खेलें और खेल का लुत्फ उठाएं। भारत के नौजवान खिलाड़ियों से बस मैं यही कहना चाहूंगा कि वे बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने फैंस का दिल जीतें।