{"_id":"5bfb8e58bdec2241754a26b1","slug":"equestrian-premier-league-2018-jibran-khan-wins-tital","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय घुड़सवार जिब्रान खान ने जीता ईपीएल का खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय घुड़सवार जिब्रान खान ने जीता ईपीएल का खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:40 AM IST
सार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय घुड़सवार जिब्रान खान रविवार को यहाँ घुड़सवारी प्रीमियर लीग (ईपीएल) के नौवें सत्र के फाइनल में जीत दर्ज की। एम्बेसी इंटरनेशनल राइडिंग स्कूल (ईआईआरएस) के जिब्रान ने फाइनल में यूनाइटेड राइडर्स बार्न टीम के प्रणय खरे को पछाड़ा।
विज्ञापन
ईआईआरएस के ही बसव राजू एस तीसरे स्थान पर रहे। छह महीने तक चले इस टूर्नामेंट में देश के 40 बड़े क्लबों ने भाग लिया था। जूनियर श्रेणी में तियाशा वाथुल और बच्चों के वर्ग में शशांक के वर्मा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
इस मौके पर जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय घुड़सवारी टीम और उनके कोच को सम्मानित किया गया। ईआईआरएस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जीतू वीरवानी ने फवाद मिर्जा, आशीष मलिक, जितेंद्र सिंह और राकेश कुमार के साथ भारतीय घुड़सवारी टीम के कोच रोनाल्ड शेचेर को सम्मानित किया।
विज्ञापन