फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Divyansh pratap singh tomar breaks finals world record in national shooting trials

टोक्यो ओलंपिक के कोटा धारी दिव्यांश ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में फाइनल्स विश्व रिकार्ड तोड़ा

Wed, 10 Feb 2021 08:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Feb 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Divyansh pratap singh tomar breaks finals world record in national shooting trials
दिव्यांश सिंह पंवार - फोटो : pti

टोक्यो ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके दिव्यांश सिंह पवार ने निशानेबाजी में विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने बुधवार को यहां 253.1 के स्कोर से राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल्स में पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल टी4 स्पर्धा जीत ली।

विज्ञापन


दिव्यांश ने क्वालीफाइंग में 629.7 अंक के स्कोर से तीसरे स्थान से फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जिसमें उन्होंने एक अन्य टोक्यो ओलंपिक कोटा धारी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। दोनों के बीच में कड़ा मुकाबला चला जिसमें दुनिया के मौजूदा नंबर एक दिव्यांश ने बाजी मारी और साथ ही विश्व रिकार्ड भी तोड़ दिया। ऐश्वर्य ने 252.8 अंक जुटाए और वह विश्व रिकार्ड से महज 0.2 अंक से पीछे रह गए।
विज्ञापन


दिव्यांश के अलावा सौरभ चौधरी (पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल टी4), चिंकी यादव (महिला 25 मीटर पिस्टल टी4) और तेजस्विनी सावंत (महिला 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन टी4) ने अपनी स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। सौरभ ने फाइनल में 243.1 के स्कोर से टी4 ट्रायल में जीत हासिल की। सरबजोत सिंह दूसरे और रविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य टोक्यो 2020 कोटा धारी चिंकी यादव ने महिला 25 मीटर पिस्टल टी4 स्पर्धा के फाइनल में 37 अंक से पहला स्थान हासिल किया। मनु भाकर ने भी फाइनल में क्वालीफाई किया, लेकिन वह पांचवें स्थान पर रहीं। तेजस्विन सावंत महिला 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन टी4 स्पर्धा के फाइनल में 456.7 अंक से विजेता रहीं। उन्होंने लज्जा गोस्वामी को पीछे छोड़ा जिन्होंने 455 अंक बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed