{"_id":"69afa48f0be74fe2ad0c2175","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-in-kushinagar-suspicion-of-murder-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गेहूं के खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका- जमीन से सटा था पैर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Kushinagar News: गेहूं के खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका- जमीन से सटा था पैर
Tue, 10 Mar 2026 10:27 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:27 AM IST
सार
कुशीनगर के हाटा कोतवाली इलाके के एक खेत में युवक का शव पेड़ से झूलता मिला। हालांकि शव नीचे जमीन से सटा हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को पेड़ के पास बांधा गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाटा कोतवाली क्षेत्र के संखापार माफी गांव में मंगलवार को गेहूं के खेत में पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन