{"_id":"5ed7a0d58e20d44a61424af1","slug":"covid19-25-people-found-corona-positive-in-a-team-of-ukraine-soccer-league-started-last-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल पर पड़ा कोरोना का साया, पिछले हफ्ते शुरू हुई यूक्रेन सॉकर लीग की एक टीम में 25 लोग पॉजिटिव मिले","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
खेल पर पड़ा कोरोना का साया, पिछले हफ्ते शुरू हुई यूक्रेन सॉकर लीग की एक टीम में 25 लोग पॉजिटिव मिले
Wed, 03 Jun 2020 06:38 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 03 Jun 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के खतरे के बीच दुनियाभर में खेल की शुरुआत होने लगी है। यूरोप के कुछ देशों समेत कई अन्य देशों में भी फुटबॉल टूर्नामेंटों के जरिए खेल को पटरी पर लाने की कोशिश जारी है। हालांकि बुधवार को एक ऐसी खबर ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। समाचार एजेंसी के मुताबिक पिछले हफ्ते बहाल हुई यूक्रेन लीग में एक फुटबॉल टीम में खिलाड़ियों और स्टाफ समेत कोरोना संक्रमण के 25 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन फुटबॉल संघ ने कहा कि कारपाटी एलविव टीम में 65 लोगों की जांच करायी गई थी लेकिन किसी भी खिलाड़ी या स्टाफ का नाम नहीं बताया गया है। सम्बंधित टीम का पहला मैच संदिग्ध मामलों के कारण रद्द हो गया था और अब लीग को दो और मैचों के लिए स्थगित कर दिया गया है। टीम ने कहा है कि पॉजिटिव पाए गए हर व्यक्ति को पृथकवास में रखा गया है।
विज्ञापन