फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chess: World Chess Federation bans transgender players from participating in competitions, know

Chess: विश्व शतरंज महासंघ ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर लगाया प्रतिबंध, जानें

Fri, 18 Aug 2023 09:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 18 Aug 2023 09:54 PM IST
सार

उसके इस फैसले की ट्रांसजेंडर अधिकारों के समर्थकों ने कड़ी आलोचना की है। फिडे ने कहा कि उसे और उसके सदस्य महासंघों को उन खिलाड़ियों से मान्यता देने के अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं, जिनकी पहचान ट्रांसजेंडर के रूप में है।

विज्ञापन
Chess: World Chess Federation bans transgender players from participating in competitions, know
शतरंज - फोटो : demopic

विस्तार

विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था फिडे ने अपना लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष से महिला बने यानि ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर महिला प्रतियोगिताओं में भाग लेने से प्रतिबंध लगा दिया है। फिडे ने कहा है कि जब तक उसके अधिकारी लिंग परिवर्तन की समीक्षा नहीं कर लेते तब तक ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिला प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन


उसके इस फैसले की ट्रांसजेंडर अधिकारों के समर्थकों ने कड़ी आलोचना की है। फिडे ने कहा कि उसे और उसके सदस्य महासंघों को उन खिलाड़ियों से मान्यता देने के अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं, जिनकी पहचान ट्रांसजेंडर के रूप में है। इसलिए ट्रांसजेंडर महिलाओं की प्रतियोगिताओं में भागीदारी व्यक्तिगत मामलों के विश्लेषण पर निर्भर करेगी जिसमें दो साल का समय भी लग सकता है।
विज्ञापन


महासंघ ने कहा, लिंग परिवर्तन से खिलाड़ी की स्थिति और भविष्य में प्रतियोगिताओं में भाग लेने की पात्रता पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है इसलिए यह केवल तभी किया जा सकता है जब परिवर्तन का कोई प्रासंगिक प्रमाण उपलब्ध कराया गया हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था ने कहा, इस तरह से अगर कोई अपना लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष से महिला बना है तो उसे फिडे के अगले फैसले तक फिडे की महिलाओं के लिए आधिकारिक प्रतियोगिता में भाग लेने का अधिकार नहीं होगा।


महासंघ ने कहा कि यदि कोई महिला खिलाड़ी अपना लिंग परिवर्तन करके पुरुष बन जाता है तो उसके सारे खिताब वापस ले लिए जाएंगे। लेकिन अगर खिलाड़ी लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष से महिला बन जाता है तो उसके पिछले खिताब पहले की तरह बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed