{"_id":"685bba3ef8ac92e04a054bf4","slug":"chess-india-nine-year-old-player-aarit-kapil-surprised-world-number-one-magnus-carlsen-held-him-to-draw-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chess: नौ साल का यह भारतीय तोड़ने वाला था विश्व नंबर-एक कार्लसन का घमंड, समय की पाबंदी की वजह से मैच हुआ ड्रॉ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Chess: नौ साल का यह भारतीय तोड़ने वाला था विश्व नंबर-एक कार्लसन का घमंड, समय की पाबंदी की वजह से मैच हुआ ड्रॉ
Wed, 25 Jun 2025 02:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:30 PM IST
सार
हाल ही में अंडर-नौ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उपविजेता रहे आरित ने पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन को हार के कगार पर पहुंचा दिया था, लेकिन समय समाप्त होने की वजह से ड्रॉ पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
कार्लसन और आरित
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के नौ वर्षीय आरित कपिल एक प्रमुख ऑनलाइन मंच पर आयोजित 'अर्ली टाइटल्ड ट्यूजडे' शतरंज टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन आखिर में उन्हें ड्रॉ पर संतोष करना पड़ा। इस तरह कार्लसन का घमंड चकनाचूर होने से बच गया। दरअसल, हाल ही में गुकेश ने जब उन्हें हराया था तो वह गुस्से से तिलमिला गए थे और आपा खोते हुए मेज पर रखे शतरंज पर हाथ पटक दिया था। बाद में विश्वनाथन आनंद ने कहा था कि कार्लसन खुद का दबदबा साबित करना चाहते थे कि विश्व चैंपियन मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो वह आगबबूला हो गए। आनंद ने कहा कि गुकेश से हारने के बाद कार्लसन की उग्र प्रतिक्रिया शायद इसलिए थी क्योंकि उन्होंने देखा कि खेल में उनके वर्चस्व को किसी युवा खिलाड़ी द्वारा चुनौती दी जा रही है।
विज्ञापन
हाल ही में अंडर-नौ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उपविजेता रहे आरित ने पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन को हार के कगार पर पहुंचा दिया था, लेकिन समय समाप्त होने और घड़ी में केवल कुछ सेकंड बचे होने के कारण यह युवा भारतीय खिलाड़ी अपनी बढ़त को भुनाने में असमर्थ रहा और उसे ड्रॉ पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरित ने जॉर्जिया के अपने होटल से इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां वह वर्तमान में अंडर-10 विश्व चैंपियनशिप में खेल रहे हैं। आरित ने पहले दो राउंड में जीत हासिल की है और वह बुधवार को अपना तीसरा गेम खेलेंगे। इस बीच भारत के वी प्रणव ने 11 में से 10 अंक लेकर ‘अर्ली टाइटल्ड ट्यूजडे’ का खिताब जीत लिया। अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हैंस मोके नीमन और कार्लसन दोनों ने 9.5 अंक हासिल किए, लेकिन नीमन ने टाईब्रेक में दूसरा स्थान हासिल किया।
कौन हैं आरित कपिल?
आरित भारत के उभरते हुए सितारे हैं। उन्होंने पिछले साल सुर्खियां बटोरी थीं। प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के इस नौ वर्षीय शतरंज खिलाड़ी ने पिछले साल ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बनने का गौरव हासिल किया था। उन्होंने KIIT इंटरनेशनल ओपन टूर्नामेंट के नौवें दौर के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के 66 वर्षीय रासेत जियातदीनोव को हराकर यह अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की थी। ओवरऑल वह ग्रैंडमास्टर को हराने वाले दुनिया के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। ग्रैंडमास्टर को हराने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भारतीय मूल के सिंगापुर के अश्वथ कौशिक हैं, जिन्होंने पिछले साल की शुरुआत में पोलैंड के जेसेक स्तूपा के खिलाफ जीत हासिल की थी, जब वह सिर्फ आठ साल और छह महीने के थे।
ग्रैंडमास्टर को हराने वाले शीर्ष तीन सबसे युवा खिलाड़ी
1. अश्वथ कौशिक (सिंगापुर): उम्र- 8 साल 2 महीना
2. लियोनिद इवानोविच (सर्बिया): उम्र- 8 साल 11 महीना
3. आरित कपिल: उम्र- 9 साल 2 महीना

क्यों चर्चा में थे मैग्नस कार्लसन?
दरअसल, नॉर्वे शतरंज में विश्व चैंपियन भारत के डी गुकेश से हारने के बाद विश्व नंबर-एक मैग्नस कार्लसन ने मेज पर रखे चेस बोर्ड पर हाथ पटका था। किसी ने कार्लसन जैसे दिग्गज से इस तरह की प्रतिक्रिया की अपेक्षा नहीं की थी। नॉर्वे शतरंज के छठे राउंड में गुकेश से हार से हताश कार्लसन ने मेज पर हाथ पटका था, जिससे मोहरें तितर बितर हो गईं। कार्लसन फिर 'ओह माय गॉड' चिल्लाते हुए उस हॉल से निकल गए। उनकी यह प्रतिक्रिया देखकर पूरी दुनिया हैरान थी। कार्लसन इसी टूर्नामेंट में गुकेश से एक बार भिड़ चुके थे, जिसमें नॉर्वे के इस दिग्गज खिलाड़ी ने जीत हासिल की थी, लेकिन दूसरे में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।